विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस तरह दिलेर लड़की ने रोमियो को दिन में ही तारे दिखा दिए

By Preeti jhaEdited By:
Updated: Fri, 05 May 2017 12:48 PM (IST)

अन्याय का प्रतिकार कर लड़की ने मिसाल पेश की और रोमियो को दिन में ही तारे दिखा दिए।

इस तरह दिलेर लड़की ने रोमियो को दिन में ही तारे दिखा दिए
इस तरह दिलेर लड़की ने रोमियो को दिन में ही तारे दिखा दिए

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के ऊपर बाजार भौंरा में गुरुवार को एक दिलेर लड़की ने एक शोहदे की चप्पल से धुनाई कर दी। युवक ने भी दोबारा गलती न करने की तौबा की। तब लड़की का गुस्सा थमा। बताते हैं कि करीब एक वर्ष से लड़की को भौंरा का रहनेवाला सतीश परेशान कर रहा था। उस पर फब्तियां कसता था।

गुरुवार को लड़की काम से बाजार आ रही थी। तभी मौका देख युवक भी उसका पीछा करने लगा और उससे छेड़खानी की। परेशान लड़की के सब्र का पैमाना छलक गया। उसने तत्काल चप्पल उतारी और युवक की पिटाई शुरू कर दी। यह देख आसपास के लोग जमा हो गए। युवक ने दोबारा गलती न करने की बात कही। स्थानीय लोग इसी बीच जुट गए। उन्होंने भी लड़की को समझाया तब उसका गुस्सा शांत हुआ।

इस युवक की छह माह पहले लड़की की मां ने भी उसकी हरकतों से तंग आकर पिटाई की थी। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई है। लड़की की दिलेरी की चर्चा लोगों के बीच होती रही।

उनका कहना था कि अन्याय का प्रतिकार कर लड़की ने मिसाल पेश की और रोमियो को दिन में ही तारे दिखा दिए।

यह भी पढ़ेंः राज्य अनुशंसा करे तो नीरज हत्याकांड की सीबीआइ जांच : राजनाथ

 यह भी पढ़ेंः बरातियों ने दिया फ्लाइंग किस, पुलिस ने की धुनाई