विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे का गला काटा, सिर हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा बाप

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Fri, 21 Apr 2017 09:16 AM (IST)

एक व्यक्ति ने अपने मासूम चार वर्षीय बच्‍चे का सिर धड़ से अलग कर दिया और गला हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा।

बेटे का गला काटा, सिर हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा बाप
बेटे का गला काटा, सिर हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा बाप

रांची, जेएनएन। इस कलयुगी पिता की हैवानियत पर इंसानियत शर्मिंदा है। इसने कुछ ऐसा किया कि आपकी रूह कांप उठेगी। इसने अपने मासूम चार वर्षीय बच्‍चे का सिर धड़ से अलग कर दिया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, वह अपने ही बच्‍चे का गला हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा। घटना रांची के बुढमू प्रखंड के चाया गांव की है।

आरोपी का नाम सुकरा उरांव है। गांव वालों ने जब उसकी हरकत देखी तो एक बारगी वह सन्‍न रह गए। कुछ देर तक तो उन्‍हें समझ में ही नहीं आया कि क्‍या किया जाए। फिर गांव वाले एकजुट हुए और आरोपी को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्‍त है, वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आरोपी ने पारिवारिक कलह के बाद इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक के साथ ही भय व्‍याप्‍त है।

यह भी पढ़ेंः नीरज हत्याकांड में रांची की होटवार जेल में शिफ्ट हुए विधायक संजीव सिंह

यह भी पढ़ेंः मूकबधिर महिला से सात युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
⁠⁠⁠⁠