विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर आठ साल तक करता रहा यौन शोषण

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 11:42 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 09:35 AM (IST)

युवती के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। युवक एक दिन उसके घर पर आया और जबरन दुष्कर्म किया।

शादी का झांसा देकर आठ साल तक करता रहा यौन शोषण
शादी का झांसा देकर आठ साल तक करता रहा यौन शोषण

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शादी का झांसा देकर आठ वर्ष तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिदगोड़ा की युवती ने युवक अरविंद पांडेय के खिलाफ यौन शोषण किए जाने और धोखाधड़ी कर सिवान में किसी दूसरी युवती से विवाह रचाने की तैयारी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती के मुताबिक, युवक की शादी 26 मई को है। इस शादी को रोकने की गुहार युवती ने महिला थाना प्रभारी से लगाई है मामले की जानकारी पर महिला प्रभारी ने सिवान पुलिस से संपर्क किया है। युवती का आरोप है कि सिदगोड़ा निवासी अरविंद पांडेय और वह मानगो स्थित एक मॉल में सेल्स मैन का कार्य करते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। 2009 में युवक एक दिन उसके घर पर आया। जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद से अब तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।

शादी का दबाव देने पर युवक यह कहता रह कि उसकी बहन की शादी हो जाएगी तो वह विवाह कर लेगा। इस बीच युवक उससे यह बोलकर 17 मई को सिवान चला गया कि बहन की शादी होने वाली है। वह सिवान जा रहा है। युवक ने फेसबुक पर यह संदेश भेजा कि बहन की नहीं बल्कि उसकी शादी होने वाली है। शादी 26 मई को है। तिलक 23 मई को था। यह सुनते ही युवती के होश उड़ गए। वह गुहार लेकर महिल थाना पहुंच गई।


यह भी पढ़ेंः बचने के लिए पुल से कूदी युवती, जख्मी हुई फिर भी नहीं बची आबरू  

यह भी पढ़ेंः रांची सेक्स रैकेटः फेसबुक पर हुआ प्यार और पहुंच गए हवालात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।