Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamshedpur News: ब्रेक बाइंडिंग से टाटानगर-खड़गपुर मेमू में उठने लगा धुंआ, सहमे यात्री; मची अफरातफरी

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 11:49 AM (IST)

    टाटानगर-खड़गपुर मेमू लोकल में शनिवार को घाटशिला में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इंजन से चौथे डिब्बे के पहियों में ब्रेक बाइंडिं ...और पढ़ें

    ब्रेक बाइंडिंग से टाटानगर-खड़गपुर मेमू में उठने लगा धुंआ। (सांकेतिक तस्वीर)
    ब्रेक बाइंडिंग से टाटानगर-खड़गपुर मेमू में उठने लगा धुंआ। (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन का ब्रेक फेल
    2. ट्रेन में आग भी लगी, यात्रियों में अफरातफरी

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटानगर-खड़गपुर मेमू लोकल में शनिवार को घाटशिला में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

    इंजन से चौथे डिब्बे के पहियों में ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक रिलीज होने के बाद भी पहियों से चिपके रहना) के कारण घर्षण से धुंआ उठने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने ब्रेक फेल होने या आग लगने की बात से इनकार किया है।

    घाटशिला स्टेशन का मेमो स्टॉप सिग्नल चिन्ह जिसको पार करते हुए काफी आगे बढ़ गई थी ट्रेन।

    क्या है ब्रेक बाइंडिंग

    ब्रेक बाइंडिंग एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्रेक लगाने के बाद भी पहियों से ब्रेक पैड पूरी तरह से अलग नहीं हो पाते हैं। इससे पहियों और ब्रेक पैड के बीच लगातार घर्षण होता रहता है, जिससे गर्मी और धुंआ पैदा होता है।

    स्टेशन से आगे जाकर रुकी ट्रेन

    जानकारी के अनुसार, टाटानगर से खड़गपुर जा रही मेमू लोकल (68006) घाटशिला स्टेशन पर पहुंची। यहां ब्रेक लगाने पर तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक बाइंडिंग हो गई। इसके चलते ट्रेन निर्धारित स्थान से आगे जाकर रुकी।

    धुंआ उठते देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और खराबी को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन लगभग 11:35 बजे घाटशिला स्टेशन से खड़गपुर के लिए रवाना हुई।

    रेलवे का स्पष्टीकरण

    इस घटना पर सीपीआरओ (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) ने कहा कि ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या हुई थी, जिससे पहियों में घर्षण के कारण थोड़ा धुंआ निकला था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रेन में ब्रेक फेल नहीं हुआ था और न ही आग लगी थी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    बिहार-झारखंड के बीच यहां बन रहा नया रेलवे रूट, मगर पटरियों के बिछने से पहले ही आ गई दिक्कत

    Murshidabad Violence: झारखंड में क्यों दिख रहा मुर्शिदाबाद हिंसा का असर? लोगों ने बताई अंदर की बात