विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पलामू में दस लाख का इनामी नक्सली रामसुंदर गिरफ्तार

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 11 May 2017 01:42 PM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 10:23 AM (IST)

रामसुंदर छतरपुर थाना प्रभारी अशोक पासवान सहित सात पुलिसकर्मियों की हत्या में भी नामजद था।

पलामू में दस लाख का इनामी नक्सली रामसुंदर गिरफ्तार
पलामू में दस लाख का इनामी नक्सली रामसुंदर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर। पलामू व गढ़वा पुलिस के संयुक्त अभियान में बुधवार की शाम दस लाख के इनामी माओवादी रामसुंदर राम उर्फ आलोक उर्फ वजन उर्फ मक्खन को जोगा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध पलामू व गढ़वा जिले में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

2005 के विधानसभा चुनाव के दौरान छतरपुर थाना प्रभारी अशोक पासवान सहित सात पुलिसकर्मियों की हत्या में वह नामजद है। पलामू पुलिस ने आलोक के विरुद्ध रेड वारंट जारी कर रखा था। पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि आलोक 1988 से ही नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था, 2011 से पहले वह बिहार-झारखंड स्पेशल कमेटी का सदस्य था। फिलहाल संगठन में इसकी भूमिका ¨थक टैंक की थी।

वह पलामू व गढ़वा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एरिया कमांडर व जोनल कमांडर भी रह चुका है। वर्ष 2000 की शुरुआत में जिले के टॉप नक्सली कामेश्वर बैठा व मदन के गिरफ्तार होने के बाद आलोक को संगठन में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। वर्ष 2011 के बाद जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आलोक थिंक टैंक की भूमिका में सक्रिय था।

जिला व्यवहार न्यायालय के एडीजे वन की अदालत से आलोक के विरुद्ध कुर्की वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने पकड़े गए नक्सली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः पूर्व नक्सली को घर से उठा ले गए वर्दी में आए लोग

यह भी पढ़ेंः माओवादियों का सहयोगी पारा शिक्षक विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।