विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व नक्सली को घर से उठा ले गए वर्दी में आए लोग

By Preeti jhaEdited By:
Updated: Wed, 10 May 2017 11:25 AM (IST)

आलोक पूर्व में नक्सली संगठन में काम करता था। पकड़े जाने के बाद वह छह-सात वर्ष जेल की सजा भी काट चुका है

पूर्व नक्सली को घर से उठा ले गए वर्दी में आए लोग
पूर्व नक्सली को घर से उठा ले गए वर्दी में आए लोग

झारखंड, ऊंटारी रोड (गढ़वा) [जेएनएन] । जोगा गांव निवासी रामसुंदर राम उर्फ आलोकजी को सोमवार की रात आठ-दस की संख्या में पहुंचे लोगों ने हथियार के बल पर घर से उठा लिया। परिजन बताते हैं कि सफेद वर्दी में पहुंचे लोग हथियारों से लैस थे। उस वक्त आलोक अपने घर पर बच्चे को खेला रहे थे।

परिजनों ने बताया कि आलोक को लेकर वे लोग कोयल नदी पार कर गढ़वा के मझिआंव की ओर ले गए। परिजन बताते हैं कि गढ़वा जिला के आमर गांव में एक बोलेरो, इंडिका कार व दो-तीन मोटरसाइकिल खड़ा कर कोयल नदी पार कर वे लोग उनके घर जोगा पहुंचे थे।

आलोक पूर्व में नक्सली संगठन में काम करता था। पकड़े जाने के बाद वह छह-सात वर्ष जेल की सजा भी काट चुका है। जेल से लौटने के बाद घर पर आकर रह रहा था।

परिजन बताते हैं कि उसे पुलिस विभाग ने दो बार सरेंडर करने का नोटिस भी घर पर भेजा था। पूछे जाने पर ऊंटारी रोड थाना प्रभारी एनके साहु ने बताया कि इस संबंध में हमें या थाना को कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ेंः कोयला उद्योग में तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा

यह भी पढ़ेंः डॉक्टरों से मारपीट की तो तीन साल की जेल, 15 दिन में पास होंगे नक्शे