विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएनटी और एसपीटी एक्ट में नहीं करने देंगे छेड़छाड़ः नीतीश

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Wed, 17 May 2017 05:05 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड में भी शराबबंदी करनी होगी।

सीएनटी और एसपीटी एक्ट में नहीं करने देंगे छेड़छाड़ः नीतीश
सीएनटी और एसपीटी एक्ट में नहीं करने देंगे छेड़छाड़ः नीतीश

राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मोरहाबादी में सरकार गिराओ झारखंड बचाओ महारैली के दौरान रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा। नीतीश ने कहा कि वह सीएनटी, एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ नहीं करने देंगे। झारखंड सरकार बंद फैक्ट्री खोले। 

उनके मुताबिक, जब गैर आदिवासी को बनाना था सीएम तो क्यों बनाया झारखंड। झारखंड के लोगों संग अन्याय हो रहा है। झारखंड में भी शराबबंदी करनी होगी। संशोधन के जरिये झारखंड सरकार आदिवासियों का गला दबा रही है। 

उन्होंने कहा कि सीएनटी एसपीटी संशोधन को लेकर सरकार के खिलाफ लड़ाई में मेरा समर्थन सौ फीसद है। रांची में सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में मोरहाबादी में महारैली में स्थानीय नीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएनटी एसपीटी में संशोधन अन्यायपूर्ण कार्य है। 

नीतीश आदिवासी सेंगेल अभियान के बुलावे पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित रैली में पहुंचे थे। इस दौरान दौरान सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन समेत स्थानीयता नीति पर भी चर्चा हुई। रैली में भारी भीड़ उमड़ी है। 

नीतीश ने  तमाम मुद्दों पर राज्य सरकार पर निशाना साधा। इससे पूर्व उन्होंने झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के साथ मिलकर राज्य में शराबबंदी अभियान की शुरुआत की थी। शुरुआती कवायद के बाद यह अभियान परवान नहीं चढ़ पाया। नीतीश कुमार को साथ लेकर बाबूलाल मरांडी राज्य में अपनी राजनीतिक जड़ों को मजबूत करना चाहते थे।

कयास लगाया जाने लगा था कि झाविमो का विलय जदयू में होगा, लेकिन यह कोशिश भी धरी की धरी रह गई। नए राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में आदिवासी सेंगेल अभियान के अगुवा और भाजपा के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार का आना कई चर्चाओं को भी जन्म दे रहा है। सालखन मुर्मू ने कुछ दिन पूर्व पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात कर अपने एजेंडे से उन्हें अवगत कराया था। बकौल सालखन मुर्मू, झारखंड में आपातकाल जैसी स्थिति है और ऐसे में नीतीश कुमार में आदिवासियों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण नजर आ रहे हैं।

देखें तस्वीरें, रांची में नीतीश कुमार 

यह भी पढ़ेंः गृह सचिव के आश्वासन पर विधायक विकास मुंडा ने तोड़ा अनशन

यह भी पढ़ेंः झारखंड को शहरी विकास के लिए वेंकैया ने दिए 278.36 करोड़