विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन ने ही बहन का 60 हजार रुपये में कर दिया सौदा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 01 May 2017 11:41 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 03:38 PM (IST)

बहन ने ही बहन का सौदा कर दिया। घटना झारखंड के रांची की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहन ने ही बहन का 60 हजार रुपये में कर दिया सौदा
बहन ने ही बहन का 60 हजार रुपये में कर दिया सौदा

जागरण संवाददाता, रांची। रांची की एक विवाहिता को मानव तस्कर ने राजस्थान में 60 हजार रुपये में बेच दिया। इस विवाहिता का किसी दूसरे ने नहीं बहन ने ही बहन का सौदा कर दिया। इस मामले में महिला की भांजी भारती देवी ने कोतवाली थाने की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में प्राथमिकी दर्ज कराई है। भारती रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट, सखुवा बागान की रहने वाली है। विवाहिता अनुराधा देवी उनकी मामी है।

भारती के अनुसार, राजस्थान के सीकर जिले के थोई थाना क्षेत्र के घाटादुअर, मटवारा मंदिर, घाटो निवासी श्रवण नामक व्यक्ति के हाथ उन्हें बेचा गया है। विवाहिता के साथ उनके तीन बच्चे भी हैं। भारती देवी के अनुसार उनकी मामी अनुराधा देवी तीन बच्चों के साथ सखुआ बागान, धुर्वा में ही रहती थी। इसी वर्ष 6 मार्च को अनुराधा की बहन रेणु राजस्थान से रांची आई थीं। वह राजस्थान में नीमका चीपलाटा थाना क्षेत्र घाटादुअर में रहती है। रेणु अपनी बहन अनुराधा को यह कह कर अपने साथ ले गई थी कि वह 21 मार्च को वापस पहुंचा देंगी। इसके बाद 17 मार्च को अनुराधा ने भारती की मां को कॉल कर कहा की रेणु ने उन्हें श्रवण नामक व्यक्ति के हाथ 60 हजार रुपये में बेच दिया है।

इसकी सूचना भारती ने बीजेपी धुर्वा मंडल के अमित को दी। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष आरती वर्मा के नेतृत्व में सभी रांची के कोतवाली थाना स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पहुंचे। यहां मानव तस्करों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का इस साल का यह पहला मामला है। पुलिस पूरी संजीदगी के साथ महिला को रेस्क्यू कराएगी।

यह भी पढ़ेंः रांची में धौनी का नया आशियाना

यह भी पढ़ेंः जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल सस्ता, इन पेट्रोल पंपों पर लागू होंगी नई दरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।