Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कम उम्र में शादी करने वाली महिलाओं के बच्चो को भी पसंद होता है जल्दी शादी करना

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Sun, 17 Jul 2016 09:24 AM (IST)

    जिन बच्चों की मां की शादी कम उम्र में हुई होती है और शादी सफल रहती है, वे खुद भी 20 वर्ष की उम्र तक या उससे पहले शादी के बंधन में बंध जाना चाहते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एक अध्ययन के अनुसार जिन महिलाओं ने कम उम्र में शादी की हो और उनकी शादी सफल रही हो तो उन महिलाओं के बच्चे भी कम उम्र में शादी करना पसंद करते हैं। अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं के अनुसार ऐसी महिलाएं जिनकी शादी भले ही कम उम्र में हुई हो, लेकिन जिनकी शादी नहीं टिक पाती है या जिनका तलाक हो जाता है, उनके बच्चे शादी करने का निर्णय देर से लेते हैं। शायद वह अपने माता-पिता की गलती को दोहराने से बचने के लिए ऐसा करते हैं।


    अध्ययन के अनुसार, शादी के निर्णय को लेकर व्यक्ति अपनी मां की शादी, तलाक और जीवन साथी चुनने के निर्णय से बहुत प्रभावित रहता है। अध्ययन में 2,581 मां और 3,914 बच्चों को शामिल किया गया था। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जिन बच्चों की मां की शादी कम उम्र में हुई होती है और शादी सफल रहती है, वे खुद भी 20 वर्ष की उम्र तक या उससे पहले शादी के बंधन में बंध जाना चाहते हैं।

    पढ़ें- भारतीय पर्यटक यात्रा के दौरान अधिकांश समय फेसबुक पर बिताते हैं-स्टडी

    जब ऑफिस में छाए सुस्ती के बादल तो अपनाएं ये टिप्स