विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलग-अलग लड़कियों से रोज बनाता था शारीरिक संबंध, 10 साल से जारी था घिनौना खेल

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 21 Jul 2016 08:44 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 21 Jul 2016 07:20 PM (GMT+05:30)

अारोपी पिछले 10 साल से कितनी लड़कियों को ठगा इसका कोई हिसाब नहीं है, क्योंकि बदनामी की वजह से ज्यादातर लड़कियों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया।

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक एेसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो शादी के बहाने रोज लड़कियों को ठगता था अौर उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था।

पुलिस का मानना है कि अारोपी पिछले 10 साल से कितनी लड़कियों को ठगा इसका कोई हिसाब नहीं है, क्योंकि बदनामी की वजह से ज्यादातर लड़कियों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया। एक लड़की की शिकायत पर जब पुलिस ने अारोपी राहुल को गिरफ्तार किया तो कई मामलों का पर्दाफाश हुअा।

पति और गांव का युवक बनाता रहा संबंध, शादी के 10 दिन बाद मां बनी महिला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल की गिरफ्तारी विले पार्ले की एक लड़की की शिकायत पर हुई। इस लड़की ने एक वैवाहिक साइट पर विज्ञापन दिया था। इसमें उसने अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल भी लिखा था। राहुल ने भी फर्जी नाम से इस वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करा रखा था, इसलिए उसे लड़की के प्रोफाइल का पूरा लेखा-जोखा मिल गया। लड़की का ब्यौरा मिलते ही उसने उससे संपर्क किया और फिर धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाई। उसने खुद को अमेरिका से पढ़ा हुआ बताया। अपने फेसबुक पर भी उसने अमेरिका में पढ़ाई की बात लिखी हुई थी।

पढ़ेंः छोटे कपड़ों में रेस्टोरेंट पहुंची मां संग 3 बेटियां, मुस्लिम युवक ने किया ये हाल

उसने लड़की को बताया कि वह जापान की एक नामी कंपनी का प्रॉजेक्ट हेड है और उसकी 22 लाख रुपए महीने सैलरी है। यही नहीं, महाबलेश्वर में उसकी 50 एकड़ जमीन भी है। उसने यह भी बताया कि गिरगांव में उसका 4 बीएचके फ्लैट भी है। लड़की उससे बहुत इंप्रेस हो गई। बाद में उसने लड़की को एक पांच सितारा होटल बुलाया। होटल परिसर में वह बहुत महंगी कार से पहुंचा, लड़की इस कार को देखकर और भी प्रभावित हो गई। हालांकि जांच में पता चला कि यह कार उसने अपने दोस्त से बहाने से ली थी।

लिव इन में रहने वाली खूबसूरत युवती की सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इसके बाद उसने लड़की को जापानी कंपनी का विजिटिंग कार्ड दिया। लड़की इतनी खुश हो गई कि उसे अपने मां -बाप से मिलाने ले गई। मां-बाप भी खुश हो गए कि उन्हें इतना अच्छा दामाद मिल गया है। दोनों तरफ से शादी की तारीख भी फिक्स कर दी गई। इसके बाद राहुल लड़की को घुमाने ले जाने लगा और इस दौरान उसने लड़की से शारीरिक संबंध भी बनाने शुरू कर दिए।

पढ़ेंः बॉस का सपना पूरा करने के लिए कर्मचारियों ने किया एेसा काम, सुनकर दंग रह जाएंगे

उसी दौरान राहुल ने लड़की से कहा कि उसका डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहा है। कुछ दिन के लिए अपना कार्ड दे दो। यह मानकर कि अब तो शादी होने ही वाली है, लड़की ने अपना डेबिट कार्ड उसे दे दिया और कार्ड का पिन नंबर भी बता दिया। राहुल ने कार्ड से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाले और फिर मोबाइल बंद कर भाग गया। पीड़ित लड़की ने फिर विले पार्ले पुलिस के क्राइम पीआई निंबलकर और कलीम शेख से संपर्क किया।

जांच टीम ने रायगढ़ में पेण के पास आरोपी का लोकेशन पाया और दो दिन पहले उसे गिरफ्तार कर मुंबई ले आई। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, पेण में भी उसने एक होटल में एक लड़की को बुलाकर रखा था। यदि मुंबई पुलिस 15 मिनट वहां देर से पहुंचती, तो वह उस लड़की को भी लाखों रुपये की चपत लगा देता। कुछ महीने पहले एक लेडी डॉक्टर भी उसके प्रोफाइल को सुनकर उसके जाल में फंस गई थी, पर इस डॉक्टर के भाई को कुछ शक हुआ और उसने राहुल से रिश्ते के लिए अपनी बहन को मना कर दिया।

हर घर के लिए खूबसूरत आशियाने के साथ सुरक्षा का वादा

पुलिस के अनुसार, राहुल पहले मोबाइल चोरी किया करता था। सन 2006 में उसने लड़कियों को शादी के नाम पर ठगने का काम शुरू किया। वह बहुत ही फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है, उसकी इस अंग्रेजी को सुनकर लड़कियां वाकई मान लेती थीं कि वह अमेरिका में डिग्री लेकर आया है। वह हमेशा पांच सितारा होटलों में ही रहता था। इन होटलों का बिल वह लड़कियों के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ही चुकाता था। उसके पास करीब डेढ़ दर्जन ऐसे कार्ड मिले हैं, जिन पर अलग-अलग लड़कियों के नाम लिखे हुए हैं।

पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, जब लड़की पहुंची मिलने...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।