विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति और गांव का युवक बनाता रहा संबंध, शादी के 10 दिन बाद मां बनी महिला

By Manish NegiEdited By:
Updated: Thu, 21 Jul 2016 07:29 AM (IST)

मध्य प्रदेश में एक युवती को शादी के 10 दिन बाद ही बच्चा पैदा हो गया है। इसकी वजह जब ससुरालवालों को पता चली तो वो हैरान रह गए।

News Article Hero Image

भोपाल, (वेब डेस्क)। मध्य प्रदेश के परवलिया इलाके में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 10 दिन बाद ही एक महिला को बच्चा हो गया। हैरान ससुरालवालों ने जब नवविवाहिता से इसकी वजह पूछी तो पता चला कि गांव का ही एक शख्स उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था।

पीड़िता ने अब वारदात के 10 महीने बाद आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस के पास केस दर्ज कराया है। परवलिया पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय एक महिला की गत 9 जुलाई को शादी हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही उसे पेट दर्द होने लगा और उसे बच्चा हो गया। यह देख ससुराल वाले हैरान हो गए। उन्होंने इसकी सूचना बहू के परिजनों को दी।

उधार के पैसे वसूलने को युवक की मां के साथ करता रहा ऐसी हरकत....

पीड़िता ने बताया कि गांव में रहने वाले 21 वर्षीय काशीराम ने पिछले साल उससे जबरन ज्यादती की थी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी और बदनामी का डर दिखाकर लगातार उससे ज्यादती करता रहा।

लिव इन में रहने वाली खूबसूरत युवती की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

पीड़िता ने ये भी बताया कि सगाई के बाद उसके पति भी उससे मिलने आते थे। इस दौरान पति से भी उसके संबंध रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के असल पिता का पता लगाने के लिए आरोपी शख्स और महिला के पति का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है।

गैर मर्द से नजदीकी महिला को पड़ी भारी, शख्स ने दुष्कर्म का वीडियो पति को भेजा

यह भी पढ़ें - खूबसूरत आशियाने के साथ सुरक्षा का वादा, हर घर के लिए