विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप अराजकतावादी और व्यवस्था को बर्बाद करने वाली

By Edited By:
Updated: Wed, 15 Jan 2014 09:59 PM (IST)

आम आदमी पार्टी [आप] पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने बुधवार को उस पर अराजकतावादी और व्यवस्था को बर्बाद करने वाली पार्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी [आप] पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने बुधवार को उस पर अराजकतावादी और व्यवस्था को बर्बाद करने वाली पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस पार्टी में देश भर से कुछ सबसे बेकार व तीसरे दर्जे के लोग शामिल हुए हैं। विदेश मंत्री खुर्शीद ने यह भी दावा किया कि आप लोकसभा चुनाव की दौड़ में नहीं है और यदि ऐसा सोचती है तो भूल है।

उन्होंने कहा कि आप में अराजकता की बू है। उसके लोग जो समय की कसौटी पर परखी हुई चीजें हैं उन तमाम चीजों को नीचा दिखाते हैं। वे किसी भी चीज का उपहास उड़ाते हैं। आप हमारी व्यवस्था के लिए असली खतरा है। वे हमारे तंत्र को बर्बाद कर देना चाहते हैं। वे या तो इच्छा से या अपनी नादानी से अराजकतावादी हैं। अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली पार्टी ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि पिछले पांच दिनों के राष्ट्रीय स्तर पर चले सदस्यता अभियान में दस लाख से अधिक लोग उसके सदस्य बने। खुर्शीद ने यह भी दावा किया कि दिल्ली में आप सरकार ने गठन के मात्र 15 दिनों के अंदर संवेदनशील लोगों की उनके बारे में धारणा बहुत खराब हुई है। जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह कराने संबंध में आप नेता व अधिवक्ता प्रशांत भूषण की मांग की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह ऐसी टिप्पणी के जरिये भारत की अखंडता पर सवाल उठा रहे हैं।

खोबरागड़े पर मामला खत्म करने की मांग बरकरार

कार्यकर्ता 'आप' के काम में बाधा नहीं डालें

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिलाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) उनके लिए खतरा नहीं है। साथ ही उनसे कहा है कि वे इस पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों में बाधा नहीं डालें। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई से अध्यक्ष भास्कर जाधव ने इस बात से इन्कार किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को आप के औरंगाबाद कार्यालय में हुई तोड़फोड़ में शामिल थे। जाधव ने कहा कि इसमें संदेह है कि औरंगाबाद शहर में आप का कार्यालय भी है। उस घटना से राकांपा का कोई लेना देना नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर