विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की होगी खून व मूत्र की औचक जांच

By kishor joshiEdited By:
Published: Mon, 04 Jul 2016 01:21 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2016 06:37 AM (IST)

पंजाब चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि वह अपने उम्मीदवारों के खून व मूत्र की औचक जांच करवाएगी।

News Article Hero Image

अशोक नीर, अमृतसर। आम आदमी पार्टी के यूथ मैनिफेस्टो में अरविंद केजरीवाल ने युवाओं को लुभाने के लिए वादों की झड़ी तो लगाई है, लेकिन उन्हें पूरा करने का कोई रोडमैप उसमें नहीं है। यही नहीं, मैनिफेस्टो में ऐसे वादे भी हैं जिनसे युवाओं से कोई लेना-देना नहीं।

जैसे कि उसने घोषणा की है कि वह अपने उम्मीदवारों के खून व मूत्र की औचक जांच करवाएगी। स्थानीय निकायों व पंचायत चुनावों में उतरने वाले उम्मीदवारों से नशामुक्ति हलफनामा लिया जाएगा। किसानों, कर्मचारियों, नशे को रोकने से संबंधित कई घोषणाएं भी युवाओं के लिए जारी मैनिफेस्टों में कर दी गई हैं और उसे 51 प्वांइट का बना दिया गया।

पढ़ें- 'आप' विधायक पर धार्मिक किताब के अपमान की ‘साजिश’ का आरोप, भाजपा का हल्लाबोल

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि यह 'घोषणा पत्र' पंजाब के युवाओं के सपनों को साकार करेगा। किसी भी विधायक, मंत्री, सांसद व पार्षद के रिश्तेदारों को सरकारी ठेके अलॉट नहीं किए जाएंगे। रोजगार बढ़ाने के लिए ये ठेके युवाओं को सौंपे जाएंगे। आम आदमी पार्टी आरक्षण के विरुद्ध नहीं है। संविधान द्वारा दिए गए इन अधिकारों को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। पांच वर्ष के भीतर 25 लाख रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने हर गांव शहर व सरकारी कॉलेज में मुफ्त वाई फाई हॉट स्पॉट देने की घोषणा की। लड़कियों को अ‌र्द्धसैनिक बलों व बीएसएफ में नौकरी दिलवाने के लिए माता गुजरी ट्रेनिंग एकेडमी की स्थापना करने का विश्र्वास दिलाया। युवा रोजगार के साथ जुड़ें, इसलिए सूक्ष्म लोन आधारित उद्योग की स्थापना की भी घोषणा की।

पढ़ें- केजरीवाल का दावा : 'आप' को वोट दिए तो भ्रष्टाचार, नशा मुक्त होगा पंजाब

'फॉरेन इंप्लाइमेंट यूथ बोर्ड' की स्थापना कर विदेश जाने वाले नौजवानों को सलाह देने के लिए जालंधर, अमृतसर, मोहाली, लुधियाना व संगरूर में केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पंजाब ओवरसीज इंप्लाइज कॉरपोरेशन का गठन कर पंजाबी नौजवानों को विदेश में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

दोआबा क्षेत्र में बाबू कांशीराम यूथ स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इसमें मालवा व माझा क्षेत्रों के दो क्षेत्रीय कैंपस भी स्थापित किए जाएंगे। यह यूनिवर्सिटी हुनर निर्माण व तकनीकी शिक्षा देने वाले अध्यापकों की ट्रेनिंग का काम करेगी।

हर गांव, शहर व सरकारी कॉलेज में मुफ्त वाई फाई, हॉट स्पॉट की स्थापना की जाएगी। सरकारी नौकरियों के लिए योग्यता टेस्ट देने के लिए हर जिला हेडक्वार्टर पर केंद्रों की स्थापना की जाएगी। दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी पंजाब में शिक्षा के बजट में ठोस बढ़ोतरी करेगी। नौवीं क्लास से मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे। लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा के वजीफे शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए पेशेवर हॉस्टल बनाए जाएंगे। नए कालेजों की स्थापना व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को ईनाम राशि बढ़ाने का वादा भी किया गया है।

पढ़ें- जानें, केजरीवाल के चेहरे पर क्यों आई चमक, AAP की जगीं उम्मीदें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।