विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव में सबको चाहिए 'आप' का टिकट

By Edited By:
Updated: Thu, 23 Jan 2014 09:25 AM (IST)

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली सफलता के बाद लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने वालों की लाइन लग गई है। सबसे ज्यादा दावेदारी दिल्ली के सात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली सफलता के बाद लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने वालों की लाइन लग गई है। सबसे ज्यादा दावेदारी दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए है। यहां से करीब पांच सौ लोगों ने दावेदारी की है। उत्तर प्रदेश व हरियाणा से भी काफी संख्या में दावेदारी जताई जा रही है।

आप के हनुमान रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए देश भर से पांच हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आवेदन का सिलसिला जारी है, इसलिए उम्मीदवारों की घोषणा में कुछ वक्त लगेगा। राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए आए आवेदनों में से 2600 की जांच की गई है। करीब दो हजार ऑनलाइन और 500 हार्ड कॉपी की जांच बाकी है। ईमेल पर कई आवेदकों ने टुकड़ों में जानकारी भेजी है, इसलिए जांच में दिक्कत आ रही है। आवेदन तब तक स्वीकार किए जाएंगे, जब तक संबंधित सीट के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं कर दिया जाता।

पढ़े: सोमनाथ की मुश्किलें बढ़ी, युगांडा की महिला ने की पहचान

नजीब के जरिए चेहरा बचा पाए केजरीवाल

अब 'आप' से नजदीकियां बढ़ाने लगे तौकीर

सदस्यों की संख्या पहुंची पचास लाख

पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रमुख गोपाल राय ने बताया कि पिछले 11 दिनों में देश भर से करीब 50 लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। इसमें 3355425 लोगों को डोर-टू-डोर अभियान से जोड़ा गया है। एसएमएस व मिस्ड कॉल से 10.80 लाख लोगों ने सदस्यता ली है। इसके अलावा ऑनलाइन सदस्यता लेने वालों की संख्या लगभग 6.45 लाख है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 26 जनवरी तक सदस्यों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच जाएगी।

दिल्ली व उत्तर प्रदेश में सबसेच्ज्यादा बन रहे हैं सदस्य

सदस्यता अभियान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश जैसे परिणाम दक्षिण भारत में नहीं मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में करीब पांच लाख लोगों ने सदस्यता ली है। नेताओं को उम्मीद थी कि मुंबई व पुणे जैसे शहरों से लोग बढ़-चढ़कर पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। चेन्नई, बेंगलूर व हैदराबाद जैसे शहरों से भी उम्मीद के मुताबिक सदस्य नहीं बने हैं। दिल्ली के पड़ोसी रच्च्य हरियाणा में लोग आप की सदस्यता ले रहे हैं। हालांकि चंडीगढ़ में उत्साह कम है।

राज्यवार आप के सदस्यों की संख्या इस प्रकार है..

राज्य - सदस्यउत्तर प्रदेश - 11,93,628

दिल्ली - 5,82,567

मध्य प्रदेश - 5,22,567

महाराष्ट्र - 4,93,739

हरियाणा - 3,76,121

गुजरात - 3,38,004

तमिलनाडु - 2,25,562

राजस्थान - 2,19,059

बिहार - 2,30,588

पंजाब - 1,77,300

कर्नाटक - 1,08,881

केरल - 81,195

ओडिशा - 1,22,737

प. बंगाल - 58,872

आंध प्रदेश - 38,616

चंडीगढ़ - 10,000

गोवा - 5,000

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर