विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिवालय से ज्यादा आप को पसंद सड़क

By Edited By:
Updated: Mon, 20 Jan 2014 07:41 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के सोमवार से गृह मंत्रालय के सामने धरना देने के एलान पर भाजपा ने चुटकी ली है। अरुण जेटली ने कहा कि पार्टी को सचिवालय से ज्यादा सड़क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सोमवार से गृह मंत्रालय के सामने धरना देने के एलान पर भाजपा ने चुटकी ली है। अरुण जेटली ने कहा कि पार्टी को सचिवालय से ज्यादा सड़कों पर सुकून मिलता है। अरुण जेटली ने ब्लॉग पर लिखा, 'जाहिर सी बात है कि आप को सचिवालय से ज्यादा धरना देना रास आता है। बीते तीन हफ्ते बताते हैं कि पार्टी सचिवालय में आत्म विध्वंसकारी मुद्रा में है। संगठन में अनुशासन नहीं है। पार्टी विचारधाराओं, प्रदर्शनकारियों, हठी और दंभी लोगों का मिश्रण है। पार्टी बनाना और सरकार चलाना अलग-अलग बात होती है।'

दिल्ली सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के मालवीयनगर के खिड़की एक्सटेंशन में छापा मारने और अफ्रीकी नागरिकों के साथ कथित बदसलूकी पर जेटली ने कहा कि यह बताता है कि आप रंगभेद की समर्थक है। जेटली ने कहा, 'भीड़ फैसले नहीं ले सकती। हर दिन के साथ पार्टी का सरकार में प्रदर्शन शर्मनाक होता जा रहा है।'

भ्रष्टाचार पर पीएम का बयान बेतुका: जेटली

केजरी सरकार पर बढ़ने लगा भाजपा का दबाव

कांग्रेस का फिर सिरदर्द बढ़ाएंगे सिक्ख दंगे

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर