विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय माकन दिल्ली, संजय निरुपम मुंबई के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए

By Sudhir JhaEdited By:
Updated: Mon, 02 Mar 2015 01:32 PM (IST)

राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने से पहले पार्टी संगठन में फेरबदल की शुरुआत हो गई है। इसी कवायद के तहत कांग्रेस हाईकमान ने अजय माकन को दिल्ली और संजय निरुपम को मुंबई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने से पहले पार्टी संगठन में फेरबदल की शुरुआत हो गई है। इसी कवायद के तहत कांग्रेस हाईकमान ने अजय माकन को दिल्ली और संजय निरुपम को मुंबई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान को महाराष्ट्र का गुलाम मीर को जम्मू- कश्मीर का और उत्तम रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अशोक चौहान, मानिक राव ठाकरे के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं जबकि गुलाम मीर को सैफुद्दीन सोज की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इन नियुक्तियों के बारे में फैसला राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने से पहले ही हो गया था। बताया गया है कि कुछ और राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला जाएगा।

पढ़ेंः अजय माकन संभालेंगे दिल्ली कांग्रेस की कमान