विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब यूपी के सीएम अखिलेश यादव और महानायक अमिताभ करेंगे बीटीसी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 01:53 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 05:46 AM (IST)

बीटीसी में प्रवेश लेने के लिए जिन्‍होंने ऑनलाइन आवेदन किए हैं उनमें यूपी के सीएम अखिलेश यादव और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन का नाम भी शामिल है।

News Article Hero Image

मुरादाबाद (तेज प्रकाश सैनी)। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री कट्रीना कैफ और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी बीटीसी करेंगे! जी हां, उप्र बीटीसी-2015 की काउंसिलिंग सूची देखकर तो ऐसा ही नजर आ रहा है। बीटीसी में प्रवेश लेने के लिए इन सभी ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। आवेदन में इनके पिता के नाम भी वही हैं।

अमिताभ के पिता का नाम हरवंश राय बच्चन और अखिलेश यादव के पिता का नाम मुलायम सिंह यादव लिखा गया है। सिर्फ कट्रीना के पिता का नाम सलमान खान लिखा है। दिव्यांग दिखाकर विशेष आरक्षण वर्ग में सभी आवेदन किए गए हैं। दसवीं व 12वीं में 300 में 300 अंक आवेदन में भरे गए जो प्रथम मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इन आवेदनों को देखकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रशासन का भी सिर चकरा गया। प्रदेश में बीटीसी की मेरिट ऊंची पहुंचाने के लिए फर्जी रूप से यह आवेदन भरे जाने की आशंका है।

इस तरह सैकड़ों की संख्या में फर्जी आवेदन हुए हैं। बीटीसी-2015 की सूची देखने भर से साफ नजर आ रहा है। किसी का नाम 'मीडिया वाला' और पिता का नाम 'सिंघम' लिखा है। फर्जी आवेदन होना जानते हुए भी इन्हें हटाने का कोई ऑप्शन नहीं है। सिर्फ मेरिट जारी होने के बाद अगर प्रवेश नहीं लेते हैं तो रिक्त सीटों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की जा सकती है।

अमर सिंह के दर्द पर सीएम अखिलेश का मरहम, जयाप्रदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

डायट प्रशासन फर्जी होने की आशंका तो जता रहा है, लेकिन वह बिना सत्यापन के फर्जी करार नहीं दे सकता। फर्जी आशंकित आवेदनकर्ता अगर काउंसिलिंग के लिए आता है तो उसके प्रमाण-पत्रों का सत्यापन होगा फिर आगे की कार्रवाई होगी। पुरुष विज्ञान, कला व महिला विज्ञान व कला विषय की सीटों के लिए दिव्यांग दिखाकर आवेदन किए गए हैं। बीटीसी में आवेदन के लिए दिव्यांग का कोई शुल्क जमा नहीं कराया गया है।

जिला प्रशिक्षण एंव शिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनय कुमार गिल ने बताया कि इस तरह के आवेदनों से प्रथम मेरिट में आने वाले का हक मारा जाएगा। इसमें डायट स्तर से किसी का नाम नहीं हटा सकते।

बच्चन को चाहिए जानकारी , क्या है ये ' बुर्किनी '

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।