विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुंठित हैं अखिलेश यादव, तभी दिया ‘गधे’ वाला बयान: विजय रुपाणी

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 12:49 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 21 Feb 2017 06:41 PM (GMT+05:30)

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के ‘गधे’ वाले बयान को उनकी कुंठा और निराशा का सूचक बताया।

कुंठित हैं अखिलेश यादव, तभी दिया ‘गधे’ वाला बयान: विजय रुपाणी
कुंठित हैं अखिलेश यादव, तभी दिया ‘गधे’ वाला बयान: विजय रुपाणी

नई दिल्ली (एएनआई)। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘गधे’ वाले बयान को उनकी कुंठा और निराशा का सूचक बताया। रुपाणी के अनुसार, अखिलेश को चुनावों में होने वाली अपने पराजय का पता चल गया है और इसलिए वे निराश हैं।

बता दें कि बीते सोमवार को रायबरेली के ऊंचाहार में एक रैली के दौरान अखिलेश यादव ने कहा था, ‘एक गधे का विज्ञापन आता है। मैं इस सदी के सबसे बड़े महानायक (अमिताभ) से कहूंगा कि आप गुजरात के गधों का प्रचार मत कीजिए। जिन्होंने एड देखा होगा वो जानते होंगे। कभी गधों का भी प्रचार होता है क्या? गधों का भी विज्ञापन आने लगेगा तो क्या होगा?’

यह भी पढ़ें: 'गधों' के विज्ञापन पर अखिलेश ने कसा अमिताभ पर तंज, लालू बोले- सही कहा

बता दें कि अमिताभ गुजरात टूरिज्म के एम्बेस्डर हैं। इस विज्ञापन में अमिताभ बच्चन अहमदाबाद के नजदीक मौजूद वाइल्ड ऐस पार्क को प्रमोट करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: अमित शाह बोले- गायत्री प्रकरण पर शर्म करें मुख्यमंत्री अखिलेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।