विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम खान की बोली बोल रहे हैं यूपी के सीएम अखिलेश यादव: भाजपा

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Thu, 04 Aug 2016 09:19 PM (IST)

भाजपा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता पर वहीं बयान दे रहे हैं जैसा आजम खान ने बोला था।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बुलंदशहर की घटना के पीडि़त परिवार से मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान को भाजपा ने बहन बेटियों का अपमान करार दिया है और आरोप लगाया है कि वह आजम खां की बोली बोल रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने पूछा कि आखिर किस दबाव में अखिलेश घटना की सीबीआइ जांच से बच रहे हैं?

श्रीकांत ने कहा कि दबाव में आए अखिलेश पीडि़त परिवार से मिलने तो गए लेकिन उनके आंसू पोछने की बजाय अपमानित कर दिया। श्रीकांत ने कहा कि हर किसी को आशा थी कि वह न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेज करेंगे। उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि प्रदेश की मां बहन सुरक्षित रहेंगी। लेकिन उन्होंने तो आजम की भाषा में ही घटना को राजनैतिक साजिश करार देकर मां बहन का अपमान कर दिया। यह शर्मनाक है।

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर कांड: सीएम मिलने आए तो आजम को बर्खास्त करने की मांग करेंगे परिजन

श्रीकांत ने कहा कि घटना को छह दिन हो गए हैं लेकिन मुख्य अपराधियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। यह होगा भी नहीं क्योंकि सपा सरकार में अपराधी मस्त हैं और पुलिस लाचार। यही कारण है कि भाजपा सीबीआइ जांच की मांग कर रही है लेकिन अखिलेश ऐसा नहीं कर रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में सीबीआइ जांच से बच रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर गैंगरेप : राजनेताओं की आवाजाही से 'बंधक' बना पीड़ित परिवार