विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं के लिए खोले जाएं देश के सभी मंदिर: फारुख अब्दुल्लाह

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 23 Mar 2016 03:49 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 23 Mar 2016 07:39 AM (GMT+05:30)

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने देश के सभी मंदिरों को महिलाओं के लिए खोलने की अपील की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने देश के सभी मंदिरों को महिलाओं के लिए खोलने की अपील की है। पूर्वी सीएम ने कहा कि उनकी राय में महिलाओं को देश के किसी भी मंदिर में जाने की बेरोकटोक इजाजत दी जानी चाहिए। यह हमारे देश का ही हिस्सा हैं और यदि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करती है तो यह जरूरी है कि पहले वह देश के सभी मंदिरों को महिलाओं के प्रवेश के लिए खुलवाए। उन्होंने यह बात वृंदावन में मनाई जा रही होली के दौरान कही। वह मंगलवार को वृंदावन में विधवाओं द्वारा मनाए जा रहे रंगों के त्यौहार होली में शिरकत करने गए थे।

इस मौके पर फारुख ने रंगों के त्यौहार होली के आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यहां पर विधवाओं द्वारा होली न मनाने की परंपरा को तोड़ना बेहतर सोच का प्रतीक है। यह हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है कि यह सब यहां हमारे देश में होता है। इसको सकारात्मक तरीके से और अधिक आगे ले जाने की जरूरत है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में हुए आतंकी हमलों की जमकर निंदा की।

उन्होंने आतंकवाद को पूरे विश्व के लिए खतरा बताया। उन्होंनें कहा कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता है वह सिर्फ बेगुनाह लोगों को जार से मारना ही जानते हैं। इन आतंकियों का सिर्फ एक मकसद होता है कि अपने को उड़ा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब भारत इस बात को पहले कहता था उस वक्त दुनिया के कई बड़े देश उसकी बात को अनसुना कर देते थे। लेकिन अब वह भी मानते हैं कि आतंकवाद सभी के लिए एक बड़ा खतरा है।

राज्य में सरकार गठन को लेकर चल रही कोशिशों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ समय में सरकार का गठन हो जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि यह सरकार अच्छी होगी या बुरी इस बारे में एक साल के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

पढ़ें: ब्रुसेल्स में घटनास्थल के करीब भारतीयों से मिलेंगे पीएम मोदी

पढ़ें: ब्रुसेल्स में हुए आतंकी हमले के पीछे बगदादी के ये हैं मंसूबे और वजह

सोशल मीडिया में खूब शेयर हो रही फलाई दुबई विमान में ली गई यह आखिरी सेल्फी

पढ़ें: ब्रसेल्स धमाके में 31 की मौत, तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक, ISIS ने ली जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।