विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रसेल्स धमाके में 31 की मौत, तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक, ISIS ने ली जिम्मेदारी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Tue, 22 Mar 2016 09:12 PM (IST)

मंगलवार की दोपहर बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में एक के बाद एक हुए तीन धमाकों ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। जिसके बाद बेल्जिमय की तरफ से तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

News Article Hero Image

ब्रसेल्स। मंगलवार की दोपहर बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में एक के बाद एक हुए तीन धमाकों ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। जिसके बाद बेल्जिमय की तरफ से तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

ब्रसेल्स में एक के बाद एक हुए दो धमाकों के चलते सबसे पहले वहां के एयरपोर्ट अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस घटना के फौरन बाद एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

ब्रसेल्स मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 34 लोगों की मौत हो गई है,हालांकि 31 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि 20 लोग घायल है। बताया जा रहा है कि धमाके के पहले गोलियां भी चलाई गई थी और ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर तीन सुसाइड बेल्ट भी मिले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रसेल्स में आतंकी हमले को कायराना हरकत बताया। उन्होंने कहा कि नासूर बन चुके इस रोग को उखाड़ फेंकने के लिए दुनिया को एक मंच पर आने की जरूरत है।

सीरियल धमाकों से दहला ब्रसेल्स

ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर 11 लोगों की मौत की खबर

मेट्रो स्टेशन के पास हुए हमले में 15 लोगों के मारे जाने की खबर

एक के बाद एक आतंकियों मे तीन धमाकों को अंजाम दिया

ताजा घटनाक्रम

1.अमेरिका ने ब्रसेल्स में रहने वाले अपने नागरिकों को सतर्क किया है । सार्वजनिक परिवहन को इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।

2. फ्रेंच पीएम ने कहा कि यूरोप के खिलाफ आतंकी हमलों के जरिए लड़ाई लड़ी जा रही है।

3. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि ब्रसेल्स में रह रहे भारतीय नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय दूतावास पूरी तरह सतर्क है।ब्रसेल्स एयरपोर्ट के पास फोन नहीं काम कर रहे हैं। हालांकि ह्वाट्स एप काम कर रहा है। उन्होंने भारतीय राजदूत से बात की है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर फंसे सभी भारतीयों को होटलों में पहुंचा दिया गया है।

4. बेल्जियम के विदेश मंत्री ने कहा कि अभी भी लोगों पर खतरा बना हुआ है।

5. बेल्जियम की राजधानी हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हमले के बाद अरबी भाषा में कुछ नारे भी लगाए हैं।

6. ब्रसेल्स में आतंकी हमले की वित्त मंत्री अरुण जेटली ने निंदा की। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की।

धमाके से ठीक पहले उतरा था जेट एयरवेज का विमान

ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर मंगलवार को बम धमाके से कुछ ही मिनट पहले वहां जेट एयरवेज का एक विमान उतरा था। विमानन वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने बताया है कि मुंबई से ब्रसेल्स पहुंचा जेट एयरवेज का विमान स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 7.11 पर उतरा। इसके कुछ देर बाद 8.08 पर दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमान ने लैंड किया। इससे कुछ ही मिनट पहले आठ बजे हवाई अड्डे पर बम धमाका हुआ था। जेट एयरवेज ने कहा है कि वह इस मामले में बाद में बयान जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि इस समय दिल्ली और मुंबई से ब्रसेल्स के लिए जेट एयरवेज की प्रतिदिन उड़ानें हैं।

पढ़ें: बेल्जियम सरकार को पहले से थी हमले की जानकारी, नहीं रोक पाई हमला

ब्रसेल्स में क्या हुआ ?

धमाके के बाद एयरपोर्ट के ऊपर धुएं का गुबार लगा हुआ था। घटना के बाद फ्रांस और बेल्जियम की अंतराष्ट्रीय सीमा को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभालते हुए अाम लोगों के लिए एयरपोर्ट बंद कर दिया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रेल सेवा भी रोक दी गई है।

मेट्रो स्टेशन पर भी धमाका

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार ब्रसेल्स में मेट्रो स्टेशन में ईयू दफ्तर के पास भी ब्लास्ट हुअा है। जिसमें तकरीबन पंद्रह लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो स्टेशन पर हुए धमाके में कम से कम दस लोगों की मौत हुई है। मेट्रो स्टेशनों पर धमाके की वजह से ईयू के इंस्टीट्यूट्स और सभी मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

ब्रसेल्स एयरपोर्ट के पास संदिग्ध पैकेट मिला

ब्रसेल्स के स्थानीय मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक ब्रसेल्स के रॉयल पैलेस के पास भी एक संदिग्ध पैकेट मिला है। पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है और उस पैकेट की जांच की जा रही है।

हमले में जेट एयरवेज के दो कर्मचारी घायल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस हमले में जेट एयरवेज के दो क्रू मैंबर घायल हुई है जिसे अस्पताल पहुंचा दिया गया है। विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि वो ब्रसेल्स में भारतीय राजदूत मंजीव पुरी के संपर्क में हैं। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा है कि बेल्जियम में रह रहे भारतीय भारतीय दूतावास पर मौजूद आपातकालीन नंबर +32-26409140, +32-26451850 और +32-476748575 (मोबाइल) नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने की घटना की निंदा

पीएम मोदी ने बेल्जियम में हुए आतंकी हमले को व्यथित करने वाली खबर करार देते हुए कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा की है। पीएम मोदी ने घटना में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति सहानुभूति और हमले में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बेल्जियम के पीएम ने कहा हमारे लिए अंधेरे का क्षण

बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल ने कहा कि 'यह हमारे राष्ट्र के लिए एक अंधेरे का क्षण है। हमें शांति और एकजुटता की जरूरत है।

ब्रुसेल्स एयरपोर्ट पर ब्लास्ट के बाद सारी उड़ाने रद्द

एयरपोर्ट प्रवक्ता अंके फ्रंसेन ने कहा कि डिपार्टचर हॉल में दो ब्लास्ट हुए। फिलहाल घायल लोगों की मदद के लिए फस्ट एड की टीम वहां पहुंच गई है और लोगों को चिकित्सा सुविधी दी जा रही है। यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अपील की गई है।

स्काई न्यूज के हवाले से मिली खबर के मुताबिक पुलिस ने अभी तक सिर्फ एक यात्री के मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि धमाका सुबह आठ बजे हुआ है।

अमेरिकी यात्री थे निशाने पर

सुबह आठ बजे के बाद एयरपोर्ट के डिपार्टचर लॉन्ज में हुए दोनों धमाके अमेरिकन एयरलाइंस डेस्क के बेहद करीब हुए। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस धमाके से अमेरिकी यात्रियों को निशाना बनाया गया था।ब्रसेल्स एयरपोर्ट के फायर अधिकारियों का दावा है कि अभी भी इलाके में विस्फोटक मौजूद है।

ये भी पढ़ें- देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर बम की ख़बर से मचा हड़कंप, एयरपोर्ट सील

गायक अभिजीत का परिवार भी था एयरपोर्ट पर मौजूद

गायक अभिजीत का परिवार भी ब्रिसेल्स एय़रपोर्ट पर उस वक्त मौजूद था जब एयरोपोर्ट पर जोरदार धमाके हुए। अभिजीत ने ट्वीट कर कहा कि शुक्र है कि उनका परिवार एयरपोर्ट के सुरक्षित हिस्से में था।


पीएम मोदी 30 को जाएंगे ब्रसेल्स

पीएम मोदी 30 मार्च को ब्रसेल्स जाने वाले हैं। वे वहां अायोजित होने वाले भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने बताया कि भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया। ब्लास्ट में किसी भारतीय के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है। जेट एयरवेज की अोर से कहा गया कि जेट के कर्मचारियों और यात्रियों की जानकारी ली गई। प्रारंभिक जानकारी में सभी को सुरक्षित बताया जा रहा है। इसके साथ यह भी बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का ब्रुसेल्स दौरा रद नहीं होगा।

मीडिया को जांच से दूर रहने की सलाह ब्रसेल्स

मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर अधिकारियों ने मीडिया को जांच से दूर रहने की सलाह दी है। आधिकारिक बयान में कहा गया, 'कुछ पत्रकार जांच से जुड़ी जानकारियों की रिपोर्टिग कर रहे हैं। संघीय जांचकर्ता मीडिया से तत्काल प्रभाव से जांच की रिपोर्टिग से दूर होने का आग्रह करते हैं। यह इसलिए जरूरी है कि जांच पर कोई प्रभाव न पड़े।' स्थानीय चैनल से बात करते हुए विदेश मंत्री डिडियर रेंडर्स ने कहा कि खतरा अब भी बने होने की आशंका है। इससे पहले संघीय जांचकर्ता फ्रेडरिक वाल लिउ ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

एफिल टावर रंगेगा बेल्जियम के रंग में

पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो ने घोषणा की है कि एफिल टावर को बेल्जियम के राष्ट्रीय रंगों से रोशन किया जाएगा। ऐसा ब्रसेल्स के आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति सद्भावना दिखाने के लिए किया जाएगा।

मेयर एनी ने मंगलवार को कहा कि पेरिस के प्रतीक एफिल टावर को काले, पीले और लाल रंग की लाइटों से रोशन किया जाएगा। यह हमारी तरफ से बेल्जियम के सभी लोगों, हमले में मारे गए लोगों और उनके प्रियजनों के प्रति सद्भावना होगी। हिडाल्गो ने कहा कि आज यूरोप के दिल पर हमला हुआ। एक बार फिर मौलिक मूल्यों पर हमला हुआ है। आजादी, मानवता, सहिष्णुता, लोकतंत्र के प्रति अडिग प्रतिबद्धता पर प्रहार हुआ है।