विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल को अमेठी से नहीं मिला निवास प्रमाण पत्र

By Edited By:
Updated: Thu, 03 Apr 2014 11:00 AM (IST)

दस साल से सांसद रहे राहुल गांधी भले ही अमेठी को अपना घर मानते हों पर जिला प्रशासन उनको परदेसी ही मानता हैं। तभी उसने इस तर्क के साथ राहुल के निवास प्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

[अमित मिश्र], अमेठी। दस साल से सांसद रहे राहुल गांधी भले ही अमेठी को अपना घर मानते हों पर जिला प्रशासन उनको परदेसी ही मानता है। तभी उसने इस तर्क के साथ राहुल के निवास प्रमाण पत्र की अर्जी खारिज कर दी कि अमेठी में उपलब्धता रहने पर ही उनको प्रमाण पत्र मिल सकेगा। दरअसल चुनाव खर्च का हिसाब रखने को नया खाता खुलवाने के वास्ते राहुल को निवास प्रमाण पत्र की जरूरत थी।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी ने उनको अस्थाई निवास प्रमाण पत्र के लिए अर्जी देने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने राहुल गांधी के नाम से आवेदन किया था। एसडीएम आरडी राम के मुताबिक मतदाता सूची में राहुल गांधी का नाम नहीं है। फोटो प्रमाणित नहीं हैं। आज वे अमेठी में नहीं है। अमेठी में उपलब्धता पर ही अस्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। नियम के मुताबिक कांग्रेस के जिला प्रवक्ता को जानकारी दी है। जब राहुल गांधी अमेठी में मौजूद रहेंगे तभी अस्थाई प्रमाण पत्र जारी हो सकता है। डीएम जगतराज ने भी कहा कि प्रशासन ने नियमानुसार ही कार्रवाई की है।

पढ़ें: दस करोड़ रोजगार का भरोसा दे गए राहुल

पढ़ें: राहुल भारत की धड़कन तो मोदी तबाही : उमर