विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह ने संभाली दिल्ली चुनाव की कमान

By Bhupendra SinghEdited By:
Updated: Fri, 30 Jan 2015 11:01 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान की कमान अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली संभालेंगे। शाह हर दिन चुनाव प्रचार अभियान का जायजा लेंगे।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान की कमान अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली संभालेंगे। शाह हर दिन चुनाव प्रचार अभियान का जायजा लेंगे। गुरुवार को उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति और कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक भी की, इसमें बूथ प्रबंधन व चुनाव प्रचार अभियान पर चर्चा हुई। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी नहीं करने का फैसला किया है।

भाजपा के पांच सवाल, 'आप' का पलटवार

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी नहीं करेगी और इसकी जगह 'विजन डॉक्युमेंट' जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य, दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने सहित कई मुद्दों पर भाजपा नेताओं में सहमति नहीं बन सकी है। इसलिए घोषणापत्र समिति के ड्राफ्ट को मंजूरी नहीं मिली। गौरतलब है कि पार्टी इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी घोषणापत्र के बजाय विजन डॉक्युमेंट जारी कर चुकी है।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे एक हजार बैनर

चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा बैनर लगाने का भी बैठक में फैसला किया गया है। साथ ही चुनाव प्रचार के लिए 120 सांसद और 13 राज्यों से पार्टी कार्यकर्ताओं को भी दिल्ली बुलाया गया है। दिल्ली में सात दिनों में 250 रैलियां यानी रोजाना औसतन 36 रैलियां होंगी।

दो वोटर आईडी कार्ड मामले में किरण बेदी को क्लीन चिट