विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिगड़ गए हैं अरविंद केजरीवाल: अन्ना

By Edited By:
Updated: Fri, 18 Apr 2014 09:28 PM (IST)

गांधीवादी अन्ना हजारे ने कहा हैकि आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री व पंच-प्रधान बनने की बात दिमाग में घुसने से बिगड़ गए हैं। वह अब राजनेता हो गए हैं। केजरीवाल, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी तीनों खराब हैं। उन्हें इनमें से कोई भी पसंद नहीं है।

News Article Hero Image

जयपुर [जासं]। गांधीवादी अन्ना हजारे ने कहा हैकि आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री व पंच-प्रधान बनने की बात दिमाग में घुसने से बिगड़ गए हैं। वह अब राजनेता हो गए हैं। केजरीवाल, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी तीनों खराब हैं। उन्हें इनमें से कोई भी पसंद नहीं है।

शुक्रवार को जयपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में अन्ना ने कहा कि देश में अगर मोदी लहर चल रही है तो चलने दो। लाखों कार्यकर्ता तो मोदी नहीं है। जनता ही देश बदल सकती है। दिल्ली के रामलीला मैदान में हमारे साथ केंद्र सरकार ने धोखा किया। जेल जाते समय वह अरविंद केजरीवाल से सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा कि लोकपाल कानून सरकार से नहीं, बल्कि जन आंदोलन से बना है। जनतंत्र जरूर आएगा और वही देश के लिए अच्छा होगा।

अन्ना हजारे जहां एक तरफ अरविंद केजरीवाल को बिगड़ा हुआ बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में वह उनकी पार्टी की मेधा पाटकर समेत कुछ प्रत्याशियों का समर्थन भी कर रहे हैं। पार्टी बनाने के बाद केजरीवाल और अन्ना के संबंधों में आई खटास की चर्चा कई बार हो चुकी है। हालांकि केजरीवाल कहते रहे हैं कि अन्ना हजारे उनके गुरु हैं। उनके बीच किसी तरह के मतभेद नहीं हैं।

वोटरों को धमकाकर फंसे अजीत पवार