विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की तारीफ करने की वजह से नहीं मिला वीजाः अनुपम खेर

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 02 Feb 2016 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2016 06:32 PM (IST)

पाकिस्तान की अोर से वीजा न मिलने पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि मोदी की तारीफ करने की वजह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तान की अोर से वीजा न मिलने पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि मोदी की तारीफ करने की वजह से मुझे वीजा नहीं मिला। कराची लिटरेचर फेस्टिवल की ऑर्गनाइज़र अमीना शेख ने भी वीजा ना दिया जाना दुःखद बताया।

इस बीच एक प्रेस कांफ्रेंस कर अनुपम खेर ने बताया कि अगर मुझे फिर बुलाया जाएगा तो मैं पाकिस्तान जाउंगा, असहिष्णुता को लेकर बोलने वालों को अब बोलना चाहिए। जिनको पाकिस्तानी वीजा मिला उनमें से किसी ने मुझसे बात करने की कोशिश नहीं की, मैंने भी किसी से संपर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार सच्चाई हैं, अगर इसके खिलाफ आवाज उठाने की वजह से मुझे वीजा नहीं दिया गया तो मैं नहीं जानता कि क्या कहना चाहिए।

मेरा भारत सरकार से निवेदन है कि पाकिस्तान से शांति वार्ता के बीच मेरे विषय को भी ध्यान में रखे। उन्होंने कहा कि कला की कोई सीमाएं नहीं होतीं, दोस्ती की बातों के बीच मुझे वीजा ना देना एक स्पीड ब्रेकर की भांति है। कराची लिटरेचर फेस्टिवल की डायरेक्टर अमीना ने बताया कि पाकिस्तान उच्चायोग ने अनुपम खेर को बुलाने से मना किया है। 15 दिन से वीजा के लिए जरूरी 100 पेज के दस्तावेज तैयार हैं। इसके लिए पाकिस्तान की ओर से आश्वासन मिला था। अनुपम खेर ने वीजा आवेदन से जुड़े दस्तावेज भी मीडिया के सामने दिखाए ।

पढ़ेंः पाकिस्तान का वीजा न मिलने से अनुपम खेर निराश, बासित बोले- नहीं मिली अर्जी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।