विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंसा के बीच सेना का संयम काबिल-ए-तारीफ : थल सेनाध्यक्ष

By anand rajEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2016 10:06 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jul 2016 10:54 PM (IST)

कश्मीर पहुंचे सेनाध्यक्ष ने हालात का जायजा लिया और सेना की तारीफ करते हुए सेना को प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल बनाने को कहा।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में जारी हिंसाचक्र के बीच बुधवार को थल सेनाध्यक्ष घाटी पहुंचे। सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य की मौजूदा आंतरिक-बाहरी सुरक्षा परिदृश्य व सैन्य तैयारियों का जायजा लिया।

सेनाध्यक्ष ने कश्मीर में हिंसा के बावजूद संयम बरतने के लिए जवानों व अधिकारियों की सराहना की। साथ ही विधि व्यवस्था बहाली के लिए सेना को स्थानीय प्रशासन व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ व्यापक तालमेल बनाए रखने को कहा। आतंकी बुरहान के मारे जाने के बाद पैदा हालात के बीच सेनाध्यक्ष का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

सेनाध्यक्ष ने बादामीबाग स्थित चिनार कोर मुख्यालय में उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश कुमार दुआ व अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के साथ बैठक की। उत्तरी कमान प्रमुख और चिनार कोर प्रमुख ने उन्हें एलओसी की मौजूदा स्थिति, वादी के आंतरिक इलाकों में जारी आतंकरोधी अभियानों में सेना की भूमिका समेत युद्धक तैयारियों से अवगत कराया। कोर कमांडर ने उन्हें वादी में अमन बहाली के प्रयासों में सेना द्वारा नागरिक प्रशासन व पुलिस समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ किए जा रहे सहयोग की जानकारी भी दी।

कश्मीर पर पाक की जुबान काली, काला दिवस मनाकर किया आतंकवाद का समर्थन

सेनाध्यक्ष ने कुपवाड़ा सेक्टर और अवंतीपोर स्थित विक्टर फोर्स मुख्यालय का भी दौरा किया। विक्टर फोर्स के कमांडर ने उन्हें वादी में मौजूदा हालात को सामान्य बनाने और लोगों को पेश आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए किए जा रहे कार्याें से अवगत कराया। दलबीर सिंह सुहाग ने राज्य पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा के साथ भी बैठक की। उन्होंने पुलिस प्रमुख को सेना की तरफ से हर संभव सहयोग का पूर्ण यकीन दिलाया। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर, कुपवाड़ा और अवंतीपोर में जवानों व अधिकारियों से बातचीत करते हुए देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता व समर्पण की भावना को सराहा।

बंगाल के खाद्य मंत्री को गाड़ी से कुचलकर मारने की कोशिश

उन्होंने जवानों व अधिकारियों को एलओसी पर कड़ी निगाह रखने व दुश्मन के हर दुस्साहस को नाकाम बनाने को कहा। साथ ही विभिन्न आतंकरोधी अभियानों को सफलतापूर्वक निपटाने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बरते गए तालमेल के लिए भी सेना को सराहा। सेनाध्यक्ष ने जवानों व अधिकारियों पर मानवाधिकारों के संरक्षण को यकीनी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि वादी के मौजूदा हालात में तीव्र उत्तेजना व प्रतिकूल परिस्थितियों में जिस तरह से जवानों ने संयम का परिचय दिया है, वह काबिल ए तारीफ है।

उन्होंने वादी में विधि व्यवस्था के संकट को हल करने के दौरान नागरिकों व सुरक्षाबलों की मौत पर शोक जताते हुए कश्मीर के लोगों से अमन कायम करने व सुरक्षाबलों का सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सैन्यधिकारी व जवान को अवाम के साथ सकारात्मक सहयोग कर उसकी हर संभव मदद करनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः दुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।