विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक महिला जासूस ने दिखाई न्यूड वीडियो, झांसे में फंसा जवान

By Edited By:
Updated: Sun, 10 Aug 2014 07:57 AM (IST)

भारतीय सेना का एक जवान पाकिस्तान की एक महिला जासूस के जाल में फंस गया और उसे लंबे समय तक सेना के अहम राज बताता रहा। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात इ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हैदराबाद। भारतीय सेना का एक जवान पाकिस्तान की एक महिला जासूस के जाल में फंस गया और उसे लंबे समय तक सेना के अहम राज बताता रहा। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात इस जवान को जासूसी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारियों के एवज में भारतीय जवान को महिला रकम व अपनी न्यूड तस्वीरें और वीडियो देती थी। उसे लंदन घुमाने का भी वादा किया था।

आरोपी पाटन कुमार पोद्दार नायब सूबेदार है। 40 साल का पोद्दार 151 एमसी/एमएफ डिटैचमेंट में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात था। उसके खिलाफ तैयार रिमांड केस डायरी के मुताबिक वह पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले का रहने वाला है। आरोप है कि उसने पिछले साल जुलाई से पाकिस्तानी महिला जासूस को अहम जानकारियां दीं। इन जानकारियों के एवज में पाकिस्तानी महिला जासूस पोद्दार के बैंक खाते में रकम जमा करवाती थी। पोद्दार के पास से और कंप्यूटर और उससे जु़़डी कई चीजें बरामद हुई हैं। पुलिस और सेना उससे पूछताछ कर रही है।

फेसबुक के जरिए फांसा:

पोद्दार ने बताया कि फेसबुक के जरिए वह पिछले साल 'अनुष्का अग्रवाल' नाम की लड़की के संपर्क में आया। लड़की ने बताया कि वह उप्र के झांसी की रहने वाली है और एमएससी की छात्रा है। उसके पिता भारतीय वायुसेना के रिटायर कमांडर हैं और संयुक्त राष्ट्र के लिए झांसी में एनजीओ चलाते हैं। महिला ने इशारों-इशारों में यह बता दिया कि वह पोद्दार की तरफ आकर्षित है। अनुष्का ने पोद्दार को अपने एनजीओ में काम करने का प्रस्ताव दिया। अनुष्का ने पोद्दार को भारतीय सेना का ऑनलाइन सर्वे करने के एवज में हर महीने 10 हजार रुपये देने का वादा किया।

कैसे बेची जानकारी:

पुलिस के मुताबिक अनुष्का ने पहले अपनी न्यूड तस्वीर पोद्दार को दी और फिर अपने न्यूड वीडियो से उसे अपने झांसे में ले लिया। पिछले साल जुलाई में अनुष्का ने पोद्दार के माल्दा स्थित एसबीआई के मंगलबारी ब्रांच के खाते में नौ हजार रुपये जमा किए। पोद्दार ने महिला के इशारे पर एक ऑनलाइन फार्म भरा, जिसमें पेशा और निजी ब्योरे शामिल थे। अपनी तस्वीरों के साथ इन जानकारियों को पोद्दार ने अनुष्का को ईमेल कर दिया। इसके बाद अनुष्का ने पोद्दार को उसके मोबाइल फोन पर कॉल करना शुरू किया। इसके बाद समय-समय पर अनुष्का के नाम से पाकिस्तानी जासूस पोद्दार के बैंक खाते में पैसे जमा करवाती रही और सेना से जु़ड़ी अहम जानकारियां हासिल करती रही।

पढ़ें: पुलिस ही करेगी अपनों की मुखबिरीपढ़ें: जासूसी का जिन्न