विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने भाजपा को झूठे दावे करने वाली पार्टी बताया

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Mon, 12 Jan 2015 11:51 AM (IST)

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को झूठे दावे करने वाली पार्टी कहा है। साथ ही खुद को अराजक कहने पर नरेंद्र मोदी की खिल्ली उड़ाई है। आरोप लगाया कि निहित स्वार्थों के लिए भाजपा कारोबारियों की समर्थक बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि एक साल पहले की अपेक्षा

News Article Hero Image

बेंगलुरु। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को झूठे दावे करने वाली पार्टी कहा है। साथ ही खुद को अराजक कहने पर नरेंद्र मोदी की खिल्ली उड़ाई है। आरोप लगाया कि निहित स्वार्थों के लिए भाजपा कारोबारियों की समर्थक बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि एक साल पहले की अपेक्षा इस बार दिल्ली की जनता का मूड अलग है। कांग्रेस यहां अपनी उपस्थिति खो चुकी है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आप का भाजपा से सीधा मुकाबला है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सात करोड़ बैंक खाते खुलने के मोदी के दावे पर केजरीवाल ने कहा कि गत चार महीनों में अधिकतर खाते जीरो बैलेंस पर खुले हैं। मोदी किसे मूर्ख बना रहे हैं? बैंक खाता कैसे किसी गरीब व्यक्ति के लिए लाभ पहुंचा सकता है?

दिल्ली चुनाव पर उन्होंने कहा कि पिछली बार उन्होंने (कांग्रेस और भाजपा) ने हमें हल्के में लिया था। मीडिया सहित सबने कहा कि हमें दो या तीन सीटें मिलेंगी... किसी को उम्मीद नहीं थी कि हम इतनी ज्यादा सीटें जीतेंगे, किसी को नहीं लगता था कि हम सरकार बनाएंगे, लेकिन इस बार दिल्ली में चीजें बदली हुई हैं। आप नेता ने 'दिल्ली चुनाव : अवसर और वैकल्पिक राजनीति की संभावनाएं' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'भाजपा एक के बाद एक चुनाव लड़ रही और जीत रही है... लोकसभा, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड... लेकिन दिल्ली आने पर उनकी सांस फूलने लगी है।'

पढ़े: रिटायरमेंट उम्र पर मोदी ने बोला झूठ: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के चुनावी रण में उतरे मोदी, 'आप' पर साधा निशाना