विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली के चुनावी रण में उतरे मोदी, 'आप' पर साधा निशाना

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sat, 10 Jan 2015 03:47 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बहाने रामलीला मैदान (देखें तस्‍वीरें) में शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा ने आज अपनी ताकत दिखाई। पीएम मोदी आयोजन स्‍थल पर करीब 12:30 बजे पहुंचे। पीएम के पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। मोदी ने मंच पर उपस्थित नेताओं व जनता का अभिवादन करते

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बहाने रामलीला मैदान (देखें तस्वीरें) में शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा ने आज अपनी ताकत दिखाई। पीएम मोदी आयोजन स्थल पर करीब 12:30 बजे पहुंचे। पीएम के पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। मोदी ने मंच पर उपस्थित नेताओं व जनता का अभिवादन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। किसी का नाम लिए बिना पीएम ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आपने आजतक कोई ऐसा नेता देखा है जो कहे कि मै अराजक हूं। उन्होंने कहा कि अगर आपको आराजक ही बनना है तो आप जंगल में जाकर नक्सलियों से मिल जाएं। दिल्ली को जवाबदेह व्यक्ति चाहिए, कोई अराजक नहीं।

नरेंद्र मोदी की रैली पर विपक्ष का निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा एक के बाद एक पड़ाव पार करती जा रही है। भाजपा अपने विजय अभियान के पथ पर आगे बढ़ रही है। भाजपा जनता के दिलों में जगह बनाती जा रही है। आज जो मूड देश का है, वही मूड दिल्ली का भी है। आज जो देश चाहता है, वहीं दिल्ली भी चाहती है। अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मोदी ने कहा कि मैने सत्ता संभालते हुए ही कहा था कि यह सरकार गरीबों को समर्पित है। उन्होंने कहा है कि आज देश का गरीब नागरिक जाग चुका है। आज गरीब जनता सरकार से हिसाब मांगती है। झूठे वादे से गरीबों का भला होने वाला नहीं।

भारत में असीम मौके, कर रहे आपका इंतजार: मोदी

दिल्ली में बिजली की समस्या पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम राजधानी को जेनरेटर मुक्त बनाएंगे। आज शिकायत आती है कि कोई कंपनी बिजली के अधिक पैसे वसूलती है। लेकिन हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि यह आप पर निर्भर होगा कि आप किस कंपनी से बिजली लेना चाहते हैं। आज जिस कंपनी से चाहेंगे उसी कंपनी से बिजली ले सकेंगे। मोदी ने कहा कि सरकारी बल्ब से कम होगा बिजली का बिल। सरकार की ओर से लोगों को एलईडी बल्ब उपलब्ध कराई जाएगी। इरादा मजबूत होना चाहिए। हमे पूर्ण बहुमत चाहिए। हम आपको समस्याओं से निजात दिलाएंगे।

देश को बदलने में भागीदार बनें प्रवासी भारतीय

इससे पहले अपने संबोधन में अमित शाह ने कालेधन का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की पहले हुई संधियों के चलते इस मामले में सरकार को अड़चन आ रही है। हालांकि, इस मुद्दे पर जल्द ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। इससे पहले उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सरकार सही दिशा में देश को ले जा रही है। कैबिनेट मंत्री वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल, डाक्टर हर्षवर्धन के साथ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नीस, झारखंड के सीएम रघुवर दास और हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर भी मंच पर मौजूद हैं।