यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आप' को समर्थन से नाराज कांग्रेसियों ने किया हंगामा
दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बीते पंद्रह दिनों से जारी सियासी सस्पेंस भले ही समाप्त हो गया है परंतु आप को कांग्रेस पार्टी के समर्थन पर कार्यकर्ताओं मे ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बीते पंद्रह दिनों से जारी सियासी सस्पेंस भले ही समाप्त हो गया है परंतु आप को कांग्रेस पार्टी के समर्थन पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने सोमवार देर शाम पार्टी के प्रदेश दफ्तर के बाहर भारी प्रदर्शन किया। नारेबाजी के साथ तोड़-फोड़ की भी खबर है। इस कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में जाम भी लग गया है।
गौरतलब है कि आज आम आदमी पार्टी [आप] ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने जा रही है और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे। आप के इस ऐलान के साथ ही भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए जनादेश कांग्रेस के खिलाफ था। जबकि अन्ना हजारे व दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने केजरीवाल को उनका लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी है।
पढ़ें : केजरीवाल होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री, शीला ने कहा- नहीं होंगे वादे पूरे
दूसरी ओर भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा, आप का मतलब है आशीर्वाद ऑफ अहमद पटेल। वहीं, भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने आप की सरकार को सपनों के सौदागर की सरकार बताते हुए कांग्रेस और केजरीवाल के गठबंधन को शुभकामनाएं दी हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

