विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली : लवली के आगे झुकी कांग्रेस

By Abhishake PandeyEdited By:
Updated: Mon, 19 Jan 2015 09:19 AM (IST)

दिल्ली चुनाव जीतने निकली कांग्रेस पार्टी भीतर की गुटबाजी से पस्त होती दिख रही है। प्रदेश के पार्टी प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। राय में पार्टी को खड़ा करने के लिए दिगजों को चुनावी मैदान में उतारने में जुटी कांग्रेस को लवली

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव जीतने निकली कांग्रेस पार्टी भीतर की गुटबाजी से पस्त होती दिख रही है। प्रदेश के पार्टी प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। राय में पार्टी को खड़ा करने के लिए दिगजों को चुनावी मैदान में उतारने में जुटी कांग्रेस को लवली के इंकार से झटका लगा है। हालांकि, कांग्रेस ने इस फैसले को पार्टी का फैसला बता कर चेहरा बचाने की कोशिश की है।
पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख अजय माकन ने कहा, ‘प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारियों के चलते लवली को चुनाव न लड़ाने का फैसला पार्टी का है।’ माकन ने लवली और हारून को एक तिकड़ी का सदस्य भी बनाया। हालांकि, माकन के इस बयान को पार्टी में चल रही उठापटक को दबाने का प्रयास माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक राय में लम्बे समय से पार्टी खड़ी करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष लवली माकन को पार्टी का चेहरा बनाए जाने से नाराज थे। लवली ने माकन को चेहरा बनाए जाने के बाद से चुप्पी साध रखी है। इससे पहले लवली ने आलाकमान को लिख कर चुनाव न लड़ने की गुजारिश की थी। हालांकि, उस समय पार्टी नेतृत्व ने लवली की बात नही मानी थी। जागरण ने अपने पाठकों इस बाबत 12 जनवरी को ही जानकारी दे दी थी।

पढ़े - बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हो सकता है सत्ता परिवर्तन