विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मतभेद की अटकलें, केजरीवाल ने संयोजक पद से दे दिया था इस्तीफा

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Sun, 01 Mar 2015 09:16 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पद से इस्तीफा द ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि सदस्यों ने उनके इस कदम का एकजुट होकर विरोध किया।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कुछ नेताओं ने केजरीवाल की दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक की दो-दो जिम्मेदारी निभाने पर आपत्ति दर्ज की थी। इस पर केजरीवाल दुखी थे। समझा जाता है कि केजरीवाल ने पार्टी चलाने के लिए उन्हें अधिक आजादी देने की मांग की थी। बैठक बृहस्पतिवार को हुई थी और अनौपचारिक बैठक शुक्रवार तक जारी रही।

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केजरीवाल ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी। उन्होंने एक नोट भी भेजा था और फोन पर अपने फैसले की जानकारी दी थी। इसका प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव समेत कई नेताओं ने विरोध किया। उसी रात कार्यकारिणी के सदस्य केजरीवाल से मिले और उन्हें बताया कि उन्होंने पद छोडऩे की केजरीवाल की पेशकश ठुकरा दी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति में बदलाव का सुझाव भी आया, लेकिन अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं आया है।

यादव-केजरीवाल में मतभेद

खबरें हैं कि योगेंद्र यादव और अरविंद केजरीवाल में मतभेद हैं। बदलाव दिल्ली विधानसभा चुनाव के बजट सत्र के बाद होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बदलाव के बाद नेताओं को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी और उनकी भूमिका निश्चित होगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के बीच मतभेद उभरे थे। इसी कारण यादव और भूषण ने राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।

केजरी हटें, योगेंद्र बनें आप के संयोजक : शांति भूषण

आप ने बनाया 'दिल्ली संवाद आयोग', सभी विभागों पर रखेगा निगरानी