यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी की भाषा भारतीय संस्कृति के विपरीत : आजम
रामपुर, जागरण संवाददाता। संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

रामपुर, जागरण संवाददाता। संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की भाषा भारतीय संस्कृति के विपरीत है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बीमारी का जिक्र कर देश की करोड़ों बहन-बेटियों का अपमान किया है।
पढ़ें: राणा ने दी आजम को चुनौती
कैबिनेट मंत्री शनिवार को ईदगाह रोड स्थित विदाई पैलेस में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का सपना दिखाया है, इसलिए समझा जाता है कि वह जिंदगी के बुनियादी उसूलों और भाषा का ख्याल रखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। नरेंद्र मोदी ने जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की गंभीर बीमारी का मजाक उड़ाया। लोगों से कहकहे लगवाए। देश में ऐसी तमाम बहन-बेटी हैं, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसी सभी बहन-बेटियों का मजाक उड़ाया है, जिसकी चारों ओर से निंदा हुई। इस पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने दूसरी सभा में फिर मजाक उड़ाया। आजम खां ने कहा कि बात सिर्फ सोनिया गांधी की बीमारी या उनकी हिमायत की नहीं है। बात यह है कि भावी पीएम का आचरण कैसा होगा। भावी पीएम ऐसा हो जो मूल्यों को बचाकर रखे या ऐसा हो जो मजाक उड़ाए, इस पर विचार करना होगा। आजम खां ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने दुनिया में देश का नाम रोशन किया और उनके दामन पर एक भी दाग नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
