विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात के भजियावाला ने 700 लोगों की मदद से कालेधन को करवाया सफेद

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Mon, 26 Dec 2016 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2016 01:21 PM (IST)

नोटबंदी के बाद से अब तक भजियावाला ने अपने कालेधन को सफेद करने के लिए 700 लोगों का इस्तेमाल कर बैंक में जमा करवाया और निकलवाया है।

भजियावाला करीब 1300 करोड़ की संपत्ति का मालिक है
भजियावाला करीब 1300 करोड़ की संपत्ति का मालिक है

अहमदाबाद, जेएनएन। डमी बैंक खातों द्वारा कालेधन को सफेद करने वाले सूरत के फाइनेंसर किशोर भजियावाला से आयकर विभाग की कार्रवाई में 10.45 करोड़ रुपये की कालेधन की राशि बरामद हुई है। आयकर विभाग की कार्रवाई में भजियावाला के पास 400 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा भी हुआ है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी के बाद से अब तक भजियावाला ने अपने कालेधन को सफेद करने के लिए 700 लोगों का इस्तेमाल कर बैंक में जमा करवाया और निकलवाया है।

एक अंग्रेजी दैनिक के अनुसार आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि भजियावाला के पास 28 बैंक खाते हैं। इन खातों में से 20 खाते बेनामी है, जिनके माध्यम से वह अपने कालेधन को इधर-उधर कर रहा था। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस दौरान उसने कितने रुपये बैंकों में जमा किए और कितने निकाले। आयकर विभाग ने भजियावाला के पास से 1,45,50,800 रुपये नई करंसी में, 1,48,88,133 रुपये का सोना, 4,92,96,314 रुपये के सोने के आभूषण, 1,39,34,580 की कीमत की हीरों के आभूषण और 77,81,800 रुपये की चांदी बरामद हुई है। बैंकों और बड़े नेताओं की संलिप्तता को देखते हुए इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया है।

देखें वीडियो: नवसारी में लोक गायक पर हुई पैसों की बारिश, उड़ाए गए 40 लाख

सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि भजियावाला ने पर्दे के पीछे रहकर 12, 13 और 14 नवंबर को 1 लाख रुपये, 2 लाख रुपये, और 4 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए थे। भजियावाला ने 212 लोगों को पुराने नोटों को नए नोट में बदलने के काम में लगा रखा था। जांच एजेंसी ने कुछ लेने-देन में सूरत पीपुल्स कोऑपरेटिव बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक पंकज भट्ट को संलिप्त पाया है। जांच एजेंसी के अधिकारी भजियावाला के अन्य बैंक खातों के माध्यम से काले धन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि बिना बैंकरों की भागीदारी के नए नोटों को इतनी बड़ी संख्या में प्राप्त करना संभव नहीं है। इसलिए विभिन्न बैंकों की भूमिका की जांच की जा रही है। भजियावाला वाणिज्यिक संपत्तियों, फ्लैट और भूखंडों को मिलाकर करीब 1300 करोड़ की संपत्ति का मालिक है।

ATM की गलती से ग्राहकों की चांदी, सिर्फ एक घंटे में लोगों के हाथ लगे 8 लाख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।