विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्‍वास बोले, भाजपा के पास केजरीवाल के मुकाबले कोई नेता नहीं था...

By T empEdited By:
Updated: Fri, 23 Jan 2015 01:19 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल के सहयोगी और कवि कुमार विश्‍वास दिल्‍ली के चुनावी दंगल में पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह लगातार कांग्रेस और भाजपा पर प्रहार कर रहे हैं। कुमार विश्‍वास का कहना है कि भाजपा के पास अरविंद केजरीवाल के मुकाबले कोई टक्‍कर का नेता नहीं है,

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के सहयोगी और कवि कुमार विश्वास दिल्ली के चुनावी दंगल में पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह लगातार कांग्रेस और भाजपा पर प्रहार कर रहे हैं। कुमार विश्वास का कहना है कि भाजपा के पास अरविंद केजरीवाल के मुकाबले कोई टक्कर का नेता नहीं है, इसलिए किरण बेदी को मैदान में उतारा गया है।

उधर 'आप' नेता सोमनाथ भारती ने कहा है, 'किरण बेदी ने बहुत सारे बयान भाजपा के खिलाफ दिए थे, उनका क्या होगा। भाजपा इतनी बड़ी पार्टी होने के बावजूद आप से जुड़े लोगों को अपने साथ जोड़ रही है, इससे पता लगता है कि उनके यहां क्या स्थिति है।'

बता दें कि जब से भाजपा ने किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया है, तभी से आम आदमी पार्टी ने उन पर हमले करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि भाजपा नेता प्रभात झा का कहना है कि कुमार विश्वास अब ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं, इनसे कुछ होने वाला है नहीं। जनता अब बहुत सर्तक हो गई, वो सब जानती है।

इसे भी पढ़ें: रिक्शे पर सवार होकर वोट मांगने निकलीं किरण बेदी

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का झूठ हर घर तक पहुंचाएं: अमित शाह