विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने ओवैसी की तुलना आतंकी हाफिज सईद से की

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Fri, 18 Mar 2016 11:09 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने ओवैसी पर आतंकवादी हाफिज सईद की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए उन्होंने मातृभूमि का अपमान करना शुरू कर दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत माता की जय न बोलेने के एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा ने जमकर हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने ओवैसी पर आतंकवादी हाफिज सईद की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए उन्होंने मातृभूमि का अपमान करना शुरू कर दिया है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ओवैसी और कुछ दूसरे नेता हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं। उन्हें सस्ती लोकप्रियता के लिए ये नहीं करना चाहिए। उनको मातभूमि का अपमान नहीं करना चाहिए। मोदी का विरोध करते हुए उन्होंने अब मां भारती का विरोध करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, यह वोटबैंक की राजनीति की पराकाष्ठा है।

उधर विवाद के बावजूद भारत माता की जय बोलने के मुद्दे पर कड़ा रूख अपनाने का संकेत देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि 99 फीसदी लोग भारत माता की प्रशंसा करने पर सहमत हैं और पार्टी शेष लोगों को भी इसके लिए मनाएगी।

पढ़ेंः माहिम दरगाह में शान से फहराया गया तिरंगा, लगे 'भारत माता की जय' के नारे

शाह ने जेएनयू विवाद पर सरकार के रूख को उचित ठहराया और इस बात पर जोर दिया कि कुछ लोगों की ओर से अफजल गुरू की बरसी बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला करना ही राष्ट्रद्रोह है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा असम में सरकार बना लेगी, हालांकि दूसरे राज्यों को लेकर सावधानी से प्रतिक्रिया दी। भारत माता की जय पर असदुद्दीन ओवैसी के बयान को लेकर खड़े हुए विवाद की पष्ठभूमि में शाह ने कहा, 99 फीसदी लोग इस नारे से सहमत हैं। यह बहस अप्रासंगिक है। जो लोग इस नारे को नहीं लगाना चाहते उनसे पूछा जाना चाहिए कि इसमें समस्या क्या है। हम एक फीसदी लोगों को भी मनाएंगे।

यह पूछे जाने पर कि यह नारा लगाने से इंकार करने वाले ओवैसी गद्दार हैं तो भाजपा अध्यक्ष ने कहा, किसी एक चीज से कोई गद्दार नहीं हो जाता। हम सभी दूसरी चीजों पर विचार करेंगे और फिर किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।

पढ़ेंः ओवैसी के बयान से 90 साल की वृद्धा को लगा सदमा, बेटे ने किया देशद्रोह का मुकदमा