विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के पार्षद और एक मंत्री ने थामा 'आप' का हाथ

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Thu, 18 Dec 2014 04:01 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक दूसरे दलों में शामिल होने की कवायद तेज होती नजर आ रही है। इसके तहत आज भाजपा पाषर्द नरेश बालयान ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया। इसके अलावा आप के मुताबिक उसकी पार्टी में एक भाजपा के मंत्री भी शामिल

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक दूसरे दलों में शामिल होने की कवायद तेज होती नजर आ रही है। इसके तहत आज भाजपा पाषर्द नरेश बालयान ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया। इसके अलावा आप के मुताबिक उसकी पार्टी में एक भाजपा के मंत्री भी शामिल हुए हैं। हालांकि अभी उनके नाम का खुलासा पार्टी ने नहीं किया है। इसका खुलासा पार्टी आज एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान करेगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पूर्व डिप्टी स्पीकर फतेह सिंह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। वह 1993-1998 तक दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे। इस दौरान दिल्ली में भाजपा की सरकार थी। आज आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में हुई एक जनसभा के दौरान उन्होंने 'आप' का हाथ थामा। इस मौके पर 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। आप आगामी चुनाव को देखते हुए अपने प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर चुकी है।

दिल्ली में आने वाले समय में होने वाले विधानसभा के मद़देनजर आज आम आदमी पार्टी ने यहां पर एक जनसभा आयोजित की थी। इस सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने एक बार फिर से कहा कि यदि जनता उन्हें दोबारा चुनती है तो वह इस बार पांच साल से पहले कुर्सी नहीं छोड़ने वाले हैं।

पढ़ें: दिल्ली : नौ पूर्व विधायकों के बगैर मैदान में उतरेगी आप

पुलिस ने रोका आप का रेडियो पर चुनाव प्रचार

विजय देव के तबादले पर केजरीवाल ने खोला मोर्चा

'आप' की समस्त खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें