विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में हार के बाद भाजपा में घमासान

By Edited By:
Updated: Wed, 27 Aug 2014 07:23 AM (IST)

विधानसभा उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बिहार प्रदेश में घमासान मच गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने इस हार पर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। विधानसभा उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बिहार प्रदेश में घमासान मच गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने इस हार पर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस खराब प्रदर्शन का आकलन करना चाहिए। उन्होंने नेतृत्व पर आरोप लगाया कि पार्टी में उनके साथ चपरासी की तरह व्यवहार किया जाता है।

ठाकुर ने कहा कि पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दे रही है। अगर भाजपा इस हार से नहीं चेती तो विधानसभा चुनाव में भी हालत बेहतर नहीं रहेंगे। उधर, भाजपा के एक और वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद हरेंद्र प्रताप ने भी सुशील मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सुशील मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव लड़ा और अपनी सीटें भी नहीं बचा सकीं। उन्होंने इस हार का ठीकरा सुशील मोदी पर फोड़ा।

बांका में हार के बाद जदयू राजद में विवाद

बांका सीट पर हार के बाद राजद और जदयू मे विवाद पैदा हो गया है। बांका सीट से राजद उम्मीदवार मो. इकबाल की हार के बाद दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। बिहार के पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल ने कहा है बांका में उम्मीदवार चुनने में लालू प्रसाद से चूक हो गई। अगर वह मुझसे पूछकर उम्मीदवार चुनते तो जीत पक्की थी। इस राजद नेता श्रीभगवान कुशवाहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर राजद को जदयू से पूछ कर उम्मीदवार चुनेगी तो जदयू को भी राजद से पूछकर ही उम्मीदवार चुनना चाहिए।

गौरलतब है कि बांका सीट से हार के बाद राजद प्रत्याशी मो. इकबाल ने राज्य के पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल पर भीतरघात का आरोप लगाया था।

पढ़ें: उपचुनाव के नतीजों से बढ़ी भाजपा की बेचैनी

पढ़ें: शिवसेना का भाजपा पर तंज, सिर्फ लहर से ही नहीं जीते जाते चुनाव