विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार विधानसभा चुनाव में रुक जाएगा भाजपा का विजय रथ

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Fri, 02 Jan 2015 04:06 PM (IST)

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्‍ठ नेता नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में भाजपा का विजय रथ आकर रुक जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्‍ता में आई है, उसका यह झूठ अब ज्‍यादा समय

News Article Hero Image

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में भाजपा का विजय रथ आकर रुक जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई है, उसका यह झूठ अब ज्यादा समय नहीं चल पाएगा। उनका कहना था कि भाजपा के झूठे वादे और दावे अब लोगों की समझ में भलीभांति आ गए हैं। इसका सबूत उन्हें राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा। यहां होने वाले चुनाव में उनकी हार निश्चित है।

जदयू नेता ने कहा कि भाजपा की धीरे-धीरे हवा निकल गई है। उनके इस पाखंड की पराजय 2015 में बिहार में हो जाएगी। नीतीश का कहना था कि भाजपा ने जनता को काले धन को वापस लाने, बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने जैसे झूठे सपने दिखाए। बिहार की जनता को भी उन्होंने धोखा दिया क्योंकि भाजपा ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी, जिससे अब वह पीछे हट रही है। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने इस सभी मुद़दों को ताक पर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विकास के मुद़दे को ताक पर रख कर धर्मांतरण के मुद़दे को हवा देकर अपना असली चेहरा लोगों को दिखा दिया है।

केरल में एसजेडी का जदयू में विलय

उन्होंने नाथूराम गोडसे की तारीफ करने पर भी भाजपा की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि यह तमाम बातें वह लोगों का ध्यान विकास से भटकाकर दूसरी जगह लगाने के लिए कर रही है। जनता परिवार के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब कुछ औपचारिकताएं ही शेष रह गई हैं। बिहार में होने वाले चुनाव के लिए नीतीश का चेहरा सामने रखने के बाबत पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह सब उचित समय पर तय किया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा को बिहार में रोकने के लिए यदि कांग्रेस का भी हाथ थामा जाएगा तो गलत नहीं होगा। लेकिन यह सब अभी भविष्य की बातें हैं।

पढ़ें: पाखंडी लोग ही पीके का विरोध कर रहे हैं: नीतीश

मुलायम को समाजवादी मोर्चे की कमान