विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के दूसरे दिन ही ससुराल में दुल्हन के साथ बलात्कार, जीजा गिरफ्तार

By Manish NegiEdited By:
Updated: Wed, 13 Jul 2016 07:46 AM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर में एक लड़की की शादी के अगले दिन ही उसके साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसके पति और जीजा को गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक शर्मनाक वाक्या सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन के साथ उसके ससुराल में बलात्कार का आरोप लगा है। पीड़िता ने बलात्कार का आरोप अपने जीजा पर लगाया है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक बोईसर की रहने वाली 22 वर्षीय ज्योति (बदला हुआ नाम) की शादी बीते गुरुवार को यहीं के हुस्नु खान नाम के शख्स के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के अगले दिन ही उसके पति के जीजा ने उसका रेप कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, इस घटना में उसके पति ने खुद आरोपी जीजा की मदद की। पीड़िता ने किसी तरह वहां से भागकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

होटल में युवती ने लड़के से बनाए शारीरिक संबंध, मामला खुला तो पुलिस भी चौंकी

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटी से दुष्कर्म के बाद सौतेले पिता ने कहा, मम्मी से मत कहना ये बात