विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केन्द्रीय कैबिनेट ने सैनिकों के पेंशन और भत्तों में किया इजाफा

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Wed, 21 Sep 2016 08:16 PM (IST)

कैबिनेट बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों के पेंशन और भत्तों में 20 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली,जेएनएन। केंद्रीय कैबिनेट बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों के पेंशन और भत्तों में 20 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बैठक के बाद हुई प्रेस कांफ्रेस में इसकी जानकारी दी। यह निर्णय सालाना होने वाली कैबिनेट की बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता नरेंद्र मोदी कर रहे थे। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष 15 अगस्त के मौके पर लाल किले से इसका ऐलान किया था।

वैसे तो इस निर्णय को पहले ही लिया जा चुका था। लेकिन कैबिनेट की मुहर के बाद अब इसे अमल में लाया जा सकेगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमलों के बाद पूरे देश में सैनिकों के सम्मान का सिलसिला जारी है। ऐसे समय में यह निर्णय सैनिक परिवार को कुछ राहत तो जरुर दे सकेगा। हालांकि इसकी रुपरेखा पहले ही तय की जा चुकी थी।

पढ़ें- कैबिनेट के फैसले में एनबीएफसी के लिए उदार हुए एफडीआइ नियम