विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में बैठकर दिल्ली के मतदाता पर डालेंगे 'डोरे'

By manoj yadavEdited By:
Updated: Tue, 13 Jan 2015 07:42 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जीत दर्ज करने के लिए हरियाणा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। यहां के कार्यकर्ता अपने प्रदेश में बैठकर दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इसके लिए 'कॉल दिल्ली कैंपेन' शुरू किया गया है। इस कैंपेन के तहत राज्य के करीब 150

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जीत दर्ज करने के लिए हरियाणा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। यहां के कार्यकर्ता अपने प्रदेश में बैठकर दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इसके लिए 'कॉल दिल्ली कैंपेन' शुरू किया गया है। इस कैंपेन के तहत राज्य के करीब 150 कार्यकर्ता हर रोज दिल्ली के मतदाताओं से संपर्क साधकर उन्हें पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के विजन से वाकिफ कराएंगे। अगले एक सप्ताह के भीतर दिल्ली कॉल करने वाले हरियाणा के इन कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़कर 300 हो जाएगी, जो प्रतिदिन फोन के जरिए करीब 10 हजार मतदाताओं से संपर्क साधेंगे।

दिल्ली के विस चुनाव में हरियाणा के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है। दिल्ली की करीब एक दर्जन विधानसभा सीटें हरियाणा की सीमाओं से लगती हैं। भाजपा कार्यकर्ता पहले ही इन सीटों पर प्रचार के लिए दिल्ली गए हुए हैं और आम आदमी पार्टी के लगभग पांच हजार कार्यकर्ता दिल्ली कूच की तैयारी में हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रांतीय संयोजक डॉ. आशावंत के अनुसार एक कार्यकर्ता प्रतिदिन फोन के जरिए 25 से 35 लोगों से संपर्क साध रहा है। पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर बने सिस्टम के जरिए यह बातचीत होती है। उन्होंने बताया कि राज्य में पार्टी के लिए ऑनलाइन डोनेशन की मुहिम को भी गति प्रदान की जा रही है।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नवीन जयहिंद के अनुसार करीब पांच हजार कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं, जो पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने से पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने, कुंवारों की शादियां कराने तथा भ्रष्टाचार खत्म करने के वादे किए थे। अभी तक भाजपा सरकार इन मुद्दों को लेकर अपना विजन साफ नहीं कर पाई है। भाजपा की हरियाणा में हुई विफलताओं का दिल्ली में उदाहरण देते हुए लोगों को सचेत किया जाएगा।

पढ़ेंः दिल्ली में भी बजा चुनावी बिगुल, सात फरवरी को मतदान

पढ़ेंः केजरीवाल के खिलाफ चुनावी रण में उतरेंगी किरण वालिया