विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह का जीत का फार्मूला, बीरेंद्र सिंह भाजपा में होंगे शामिल

By Edited By:
Updated: Wed, 30 Jul 2014 09:40 AM (IST)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में अगले कुछ महीनों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जीत का फार्मूला निकाल लिया है। अब पार्टी के साथ चौधरी बीरेंद् ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [आशुतोष झा]। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में अगले कुछ महीनों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जीत का फार्मूला निकाल लिया है। अब पार्टी के साथ चौधरी बीरेंद्र सिंह के रूप में बड़ा जाट चेहरा भी होगा। मंगलवार की रात शाह से मुलाकात के बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा में शामिल होने की सहमति दे दी है। किसी भी दिन इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है।

हरियाणा में एक तरफ जहां शाह ने हजकां नेता कुलदीप विश्नोई के साथ गठबंधन बरकरार रखने का मन बनाया है, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह को पार्टी में लाकर चुनावी राजनीति के सभी कोनों को दुरुस्त कर लिया है। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा में 25 से 30 सीटें पूरी तरह जाटों के प्रभाव में हैं। भाजपा के पास कोई बड़ा जाट चेहरा नहीं था। लोकसभा चुनाव में हजकां के साथ गठबंधन कर गैर जाट वोटों को इकट्ठा करने की कोशिश हुई थी। विधानसभा चुनाव के पहले बदली राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी को महसूस होने लगा था कि जाट चेहरे की कमी पार्टी के लिए हितकर नहीं होगी। चौधरी बीरेंद्र सिंह के आने के बाद कुलदीप विश्नोई पर भी दबाव होगा कि वह कम सीटों के साथ और भाजपा की शर्तो पर गठबंधन में बरकरार रखें। गौरतलब है कि प्रदेश में हुड्डा नेतृत्व से नाराज चौधरी बीरेंद्र के भाजपा में आने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। अब जबकि उनका भाजपा में आना तय है, कांग्रेस के लिए यह मुसीबत का सबब होगा।

पढ़ें: अमित शाह की नई टीम में रूडी और नड्डा भी होंगे शामिल!

अमित शाह ने बुलाई हरियाणा भाजपा की कोर कमेटी की बैठक