विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लद्दाख में आधा किलोमीटर अंदर घुस आए चीनी सैनिक

By Edited By:
Published: Sun, 14 Sep 2014 07:03 PM (IST)

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दो दिन बाद शुरू होने वाली भारत यात्रा से पहले चीन की सेना ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दो दिन बाद शुरू होने वाली भारत यात्रा से पहले चीन की सेना ने फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ की है। सीमा पर तनाव बढ़ाते हुए चीनी सैनिक लद्दाख में 500 मीटर अंदर तक घुस आए। चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में तंबू भी गाड़ दिए।

रविवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ की ताजी घटना 11 सितंबर की है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 30 चीनी सैनिक लद्दाख के दमचक क्षेत्र में 500 मीटर तक अंदर घुस आए। हालांकि, इनसे निपटने के लिए क्षेत्र में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ([आईटीबीपी)] के 70 जवानों को वहां तैनात किया गया है।

मजदूरों को काम करने से रोका

रिपार्ट के अनुसार चीनी सैनिकों ने लद्दाख के दमचक क्षेत्र में पानी की लाइन के लिए निर्माण कार्य कर रहे भारतीय मजदूरों को काम करने से रोक दिया। उन्होंने नदी से पानी की सप्लाई रोकने की भी धमकी दी। नरेगा के तहत प्रशासन लेह क्षेत्र में नदी से पानी खींचने की व्यवस्था के लिए निर्माण कर रहा है। चीनी नागरिक भी पीने के लिए इस नदी के पानी का इस्तेमाल करते हैं। चीनी सेना 5 सितंबर 2014 से ही भारतीय मजदूरों को प्रोजेक्ट पर काम करने नहीं दे रही है। घटना की जानकारी भारतीय सेना और राज्य सरकार को दे दी गई है ताकि विदेश मंत्रालय इस मुद्दे पर चीन सरकार से बात कर सके।

334 बार उल्लंघन

पिछले महीने भी चीनी सैनिक 25 किलोमीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे। वे लद्दाख के बर्तसे क्षेत्र तक पहुंच गए थे। वर्ष 2014 में ही चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) 334 बार सीमा का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में घुसी है।

पढ़ें : सीमा विवाद का न्यायसंगत समाधान चाहता है चीन

पढ़ें : चीन के विस्तारवाद पर तंज यूं ही नहीं कसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।