विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झेलम के जरिए भागे बारामुला के नापाक हमलावर, सेना को मिलीं कई अहम चीजें

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2016 10:22 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2016 12:45 PM (IST)

बारामुला में सेना के कैंप पर हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को पकड़ने की तलाश जारी है। इस दौरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (एएनआई)। बारामुला में कल देर रात सेना और बीएसएफ कैंप पर हुए बड़े आतंकी हमले की योजना को सेना ने विफल कर दिया है। सेना की मुस्तैदी के बाद हुई जवाबी कार्रवाई के बाद सभी आतंकी झेलम नदी के रास्ते वहां से भाग खड़ हुए हैं, जिन्हें तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस सर्च अभियान के दौरान सेना को आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए कंपास, एके 47 की खाली मैगजीन, कई खाली कारतूस और एक जीपीएस सेट मिला है। जानकारी के मुताबिक यह आतंकी सेना के कैंप के पास स्थित झेलम नदी के रास्ते से भागे हैं। सेना के मुताबिक आतंकियों ने कैंप पर दो तरफ से घात लगाकर हमला किया था। इसके बाद सेना ने गश्त तेज कर दी है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि सेना इस तरह के हमले से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आतंकी

इस बाबत बारामुला के एसएसपी इम्यिाज हुसैन ने बताया कि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकियों ने स्थानीय लोगों को अपने बचाव के तौर पर इस्तेमाल किया। उन्होंने आतंकियों के सिविलियन एरिया में छिपे होने की भी संभावना व्यक्त की है। उन्होंनेे कहा कि आतंकी सेना के कैंप में घुसने में सफल नहीं हो सके, उन्हें तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसएसपी नेे कहा कि स्थानीय लोगों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सेना ने पूरी सतर्कता बरती है।

रक्षा मंत्री ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

बारामुला में कल देर रात सेना और बीएसएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद आज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इसमें थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी मौजूद हैं। इसके अलावा भी इसमें कई अन्य आला अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

हमले में एक जवान शहीद और एक घायल

कल रात हुए इस आतंकी हमले को सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते विफल कर दिया गया था। हालांकि इस दौरान एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य जवान घायल हो गया था, जिसका इलाज आरआर अस्पताल में किया जा रहा है। यह दोनों ही जवान बीएसएफ के थे। इस हमले में शामिल सभी आतंकी भागने में कामयाब रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए सेना ने सर्च अभियान चलाया है।

राजनाथ ने की अजित डोभाल से बात

इस हमले की खबर के बाद केंंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी राज्य की सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत की है। वहीं डोभाल ने सेना के अाला अधिकारियों से इस बाबत पूरी जानकारी ली है। गृहमंत्री आज लेह लद्दाख के दौरे पर भी जाने वाले हैं।

उड़ी के बाद बारामुला में हुए आतंकी हमले पर ये है डिफेंस एक्सपर्ट की राय

बारामुला में आतंकी हमले के साए में गृहमंत्री आज जाएंगे लद्दाख

पाक NSA जंजुआ ने की अजित डोभाल से बात, की सीमा पर तनाव कम करने की अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।