यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लद्दाख पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ ने कहा, कश्मीर में हालात हो रहे हैं सामान्य
केंद्रीय गृहमंत्री के सोमवारस को होने वाले लद्दाख के दौरे से पहले ही आतंकियों ने एक बार फिर से सेना के कैंप को निशाना बनाया है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली (एएनआई)। दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर में अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों के बारे में कहा कि हमारी सेना लगातार उनका मुहंतोड़ जवाब दे रही है।
राजनाथ सिंह ने बारामूला में सेना के कैंप पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि हम इससे डरने वाले नहीं है। सेना दुश्मन के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके लिए हमारी सेना के जवान बधाई के पात्र हैं। इस तरह के हमलों से निपटने के लिए हमारी सेना पूरी तरह से सक्षम है।
उन्होंने इस हमले में मारे गए शहीद जवान के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बीएसएफ के जवान के बेहतर इलाज के लिए बीएसएफ के महानिदेशक से भी बातचीत की है।
लद्दाख और कारगिल जाएंगे राजनाथ
राजनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे हैं। बारामूला में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप समेत बीएसएफ कैंप पर हुए हमले के साए में उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, यह दौरा पहले से ही निर्धारित था। इसके बाद राजनाथ मंगलवार को करगिल का भी दौरा करेंगे।
#JagranVideo:भारत की सेना के जवानों ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है : राजनाथ सिंह@rajnathsingh#Baramulla pic.twitter.com/qRal8YRz5W
— Dainik Jagran (@JagranNews) 3 October 2016
बारामुला के नापाक हमलावरों की तलाश तेज, झेलम के जरिए भागने की आशंका
खबरें और भी
हाल में राजनाथ का यह चौथा दौरा
हिजबुल आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद बदलेे हालात में गृह मंत्री के जम्मू कश्मीर का यह चौथा दौरा है। इससे पहले वह 4-5 सितंबर को सर्वदलीय शिष्टमंडल के साथ जम्मू कश्मीर गए थे। गृहमंत्री 24-25 अगस्त को श्रीनगर गए और फिर 23-24 जुलाई को गए थे।
उड़ी के बाद बारामुला में हुए आतंकी हमले पर ये है डिफेंस एक्सपर्ट की राय
बारामुला हमले पर डोभाल से बात
गृहमंत्री ने इस पूरे मसले पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली है। वहीं डोभाल ने भी जम्मू कश्मीर में मौजूद सेना के आला अधिकारियों से बातचीत की है। गौरतलब है कि पिछले दिनाें सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की गई थी। इसमें आतंकियों के कई ठिकानों नष्ट किया गया था और कई आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद से ही इस बात की आशंका थी कि आतंकी सेना के कैंप या फिर भीड़ वाली जगहों को निशाना बना सकते हैं। इसको देखते हुए सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया था।