विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी और सुषमा से मिले चीन के विदेश मंत्री, कई मुद्दों पर हुई वार्ता

By kishor joshiEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2016 01:00 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 13 Aug 2016 09:04 PM (GMT+05:30)

तीन दिन के भारत दौरे पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर हैं। आज वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस दौरान उन्होंने अपनी भारतीय समकक्ष सुषमा स्वराज से भी वार्ता की। सुषमा के साथ वार्तालाप के दौरान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्यता के लिए भारत की कोशिश तथा अन्य क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर भी वार्ता हुई। वांग और सुषमा ने सालाना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़े मुद्दों को भी बातचीत में शामिल किया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अक्तूबर में गोवा में होने जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो चीन के विदेश मंत्री वांग यी की उनके भारतीय समकक्ष सुषमा स्वराज के साथ लंच समेत लगभग तीन घंटे तक वार्ता हुई। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय विकास पर सकारात्मक बातचीत हुई।

सूत्रों की मानें तो दोनों देशों के बीच सचिव स्तर की वार्ता के लिए एक नए तंत्र के गठन पर सहमति बनी है। जिसमें क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रिक्स को लेकर भी वार्ता होगी। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच कोरियन पेेेनिनसुला , संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता और आगे होने वाले जी-20, ईस्ट एशिया सम्मेलन और ब्रिक्स के एजेंडे पर भी बात हुई। चीन ने इस वार्ता के दौरान दक्षिण चीन सागर का मुुद्दा नहीं उठाया।

सुषमा ने उठाया मसूद अजहर का मुद्दा

दोनों देशों के बीच वार्ता के दौरान भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अजहर मसूद का मुद्दा भी उठाया। दरअसल चीन ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के भारत के अभियान को रोक दिया था।

चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उस समिति में सूचीबद्ध करने के भारत के आवेदन पर एक तकनीकी रोक लगा दी थी जिसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव नम्बर 1267, 1989 और 2253 के तहत हुई है।

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया ‘‘परस्पर महत्व के मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से नयी दिल्ली में मुलाकात की।’’ साथ ही उन्होंने दोनों विदेश मंत्रियों की मुलाकात की एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

पढ़ें- ये भारत को तय करना है कि SCS पर उसका रुख क्या होगा: चीनी विदेश मंत्री

तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए वांग कल गोवा गए थे जहां उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परसेकर से मुलाकात की और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में विचार विमर्श किया। चीनी विदेश मंत्री कल रात नयी दिल्ली पहुंचे। वह मोदी से मिले और फिर सुषमा के साथ वार्तालाप किया।

खबरों के अनुसार, दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल से मात खाने के बाद चीन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा का एक मकसद यह भी है कि भारत दक्षिणी चीन समुद्र के मुद्दे पर दूसरे देशों का साथ ना दे। चीन को डर कि सिंतबर में होने वाली जी20 समिट के दौरान दक्षिण चीन समुद्र के मुद्दे को कई देश उठा सकते हैं और वह चाहता है कि भारत इस मुद्दे से दूरी बनाए रखे।

पढ़ें- चीन ने कहा, भारत के लिए पूरी तरह से बंद नहीं हुए NSG के दरवाजे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।