विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली चुनाव: खर्च करने में 'आप' सबसे आगे, भाजपा पीछे!

By T empEdited By:
Published: Wed, 04 Feb 2015 09:24 AM (IST)Updated: Wed, 04 Feb 2015 11:15 AM (IST)

चुनाव प्रचार पर किए जाने वाले खर्च के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने अन्य राजनीतिक दलों को काफी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चुनाव प्रचार पर किए जाने वाले खर्च के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने अन्य राजनीतिक दलों को काफी पीछे छोड़ दिया है। जिला दक्षिणी पश्चिमी में अभी तक चुनाव प्रचार पर सर्वाधिक खर्च आम आदमी पार्टी ने किया है। खर्च करने के मामले में दूसरे स्थान पर कांग्रेस है। वहीं भाजपा का स्थान इस सूची में अभी तक सबसे नीचे है। सात फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी के खर्च का आंकड़ा जहां चार लाख को पार कर चुका है। वहीं कांग्रेस व भाजपा ने अभी तक एक लाख का भी आंकड़ा पार नहीं किया है। निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव प्रचार अभियान के दौरान किए जाने वाले खर्च पर नजर रखने के लिए हर जिले में एक नोडल आफिसर की नियुक्ति की गई है। इस आफिसर का काम राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार पर किए जा रहे खर्च पर नजर रखना व व्यय का ब्यौरा रखना है।

इसे भी पढ़ें: आप के 'काला चंदा' को लेकर 'आवाम' ने पेश किए सबूत

दक्षिणी पश्चिमी जिला के नोडल आफिसर के मुताबिक, अभी तक जिला में एक फरवरी तक के व्यय की रिपोर्ट को तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक आप ने चुनाव प्रचार अभियान में एक जनवरी तक 4 लाख 47 हजार 907 रुपये खर्च किए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से 96 हजार 148 रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सबसे कम खर्च भाजपा ने किया है। एक फरवरी तक भाजपा का कुल खर्च महज 31 हजार 877 रुपये था।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली चुनाव : आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

हालांकि जिला दक्षिणी पश्चिमी में अभी तक केवल तीन राजनीतिक दलों ने ही अपने खर्च का ब्यौरा दिया है। इनमें आप, भाजपा व कांग्रेस शामिल हैं। जिन दलों ने ब्योरा पेश नही किया है उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले खर्च की जहां सीमा तय है। वहीं राजनीतिक दलों के लिए खर्च की कोई सीमा नहीं होती। विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपये तय है।

इसे भी पढ़ें:कुमार विश्वास ने किया सवाल, मोदी जी पीएम हैं कि प्रचारक

द्वारका में एक फरवरी को आयोजित हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का खर्च मंच को साझा करने वाले सभी भाजपा उम्मीदवारों के व्यय में बराबर-बराबर विभाजित किया जाएगा। रैली के खर्च के आकलन की तैयारी में अधिकारियों की टीम जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।