विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुव्यस्था पर चोट से बौखला गई है पुलिस: सोमनाथ भारती

By Edited By:
Updated: Mon, 27 Jan 2014 07:25 AM (IST)

दिल्ली के कानून व पर्यटन मंत्री सोमनाथ भारती इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी गिनती सरकार के सबसे विवादित मंत्रियों में की जा रही है। विदेशी महिलाओं क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के कानून व पर्यटन मंत्री सोमनाथ भारती इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी गिनती सरकार के सबसे विवादित मंत्रियों में की जा रही है। विदेशी महिलाओं के घर में जाकर छापेमारी से संबंधित विवाद हो, पुलिस अधिकारियों से कहासुनी का मामला हो या फिर मीडिया पर टिप्पणी। हर जगह उनसे जुड़े विवाद हावी हो जा रहे हैं। विभिन्न मुद्दों पर वरिष्ठ संवाददाता सुधीर कुमार ने श्री भारती से बातचीत की। पेश है उसके अंश-

विवाद आपके साथ चल रहे हैं। अदालत ने भी क्लाइंट को फायदा पहुंचाने के लिए किए गए कार्य पर विपरित टिप्पणी की थी, फिर विदेशी महिलाओं के घर में जाकर छापेमारी करना, पुलिस से उलझना जैसे कार्य क्या एक मंत्री के लिए उचित जान पड़ते हैं?

-कोई विवाद नहीं है। विवाद तो बनाया जा रहा है। परंपरागत लूट खसोट की व्यवस्था में शामिल परंपरागत राजनीतिक दल और कुछ नौकरशाह बदलाव की राजनीति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से सब कुचक्र रच रहे हैं। पुलिस की लूट खसोट की प्रवृत्ति पर आम आदमी पार्टी ने गहरा प्रहार किया है। जिससे पुलिस बौखलाई हुई है। अब रेहड़ी पटरी वालों से वसूली करना पुलिस के लिए मुसीबत बन रहा है। मैं जनता की आवाज पर विदेशी महिलाओं द्वारा किए जा रहे गलत कार्यो को उजागर करने गया था। आप खिड़की एक्सटेंशन के लोगों से पूछकर देखिए कि वह कितने परेशान हैं।

पढ़ें: झंडे को सलामी देना भूल गए केजरीवाल

विदेशी महिलाओं के घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करना और पुलिस से बहस करना, क्या काननू सम्मत है

मैंने क्या लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत की थी लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर मैं वहां गया था। मेरे साथ पुलिसकर्मी भी थे। पुलिस अधिकारी तो इसलिए बौखला गए कि मैं वर्षो से जारी कुव्यवस्था पर चोट कर रहा था। मैंने कानून का उल्लंघन नहीं किया है बल्कि कानून विरोधी हो रहे कार्य को उजागर करने गया था।

अब तो आपके खिलाफ मामला दर्ज हो गया इसके अलावा मामले में न्यायिक जांच के भी आदेश हो गए हैं

जांच रिपोर्ट आने दीजिए सब साफ हो जाएगा। पुलिस मेरे खिलाफ तो जांच कर रही है। लेकिन उन विदेशियों की जांच की जहमत नहीं उठा रही है, जिन के खिलाफ मैंने आवाज उठाई थी। जिन विदेशियों पर लोगों ने आरोप लगाया है वह लोग भारत में किस उद्देश्य से आए हैं। उन्हें किस तरह का वीजा मिला था। उनकी वीजा अवधि कब तक है। अगर निष्पक्ष जांच होगी तो कइयों की पोल खुल जाएगी। इस वजह से वह उनकी जांच नहीं कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर