विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जेहादी मुसलमानों के साथ न करें कोई रहम : कल्बे सादिक

By Edited By:
Updated: Fri, 12 Sep 2014 12:34 AM (IST)

कच्चीबाग स्थित आरिफ मस्जिद में शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक ने गुरुवार को मजलिस को खिताब किया। इमाम अली के ईसाले सवाब के लिए हुई मजलिस में मौलाना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाराणसी [जासं]। कच्चीबाग स्थित आरिफ मस्जिद में शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक ने गुरुवार को मजलिस को खिताब किया। इमाम अली के ईसाले सवाब के लिए हुई मजलिस में मौलाना ने कहा कि तालिबान मुसलमानों के दुश्मन हैं। तालिबान ने पूरी दुनिया में इस्लाम के नाम पर सिर्फ दहशत फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लव जेहाद के चक्कर में पड़े मुसलमानों को मुसलमान ही न माना जाए। ऐसे मुसलमानों के साथ किसी भी प्रकार का रहम नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अल्लाह ने पूरी इंसानियत के लिए चीजों को पैदा फरमाया है। किसी के करीब आने से गलत फहमियां दूर होती हैं। कोई भी जलसा कहीं भी हो, उसको सिर्फ इस्लामी इजलास नाम देना चाहिए। कहा कि शिया को भी सुन्नी हजरात के लिए कुछ गलत फहमियां हैं, उसको दिल से निकाल देनी चाहिए।

गंगा को इंसानों ने किया प्रदूषित

तकरीर मे मौलाना ने कहा कि अल्लाह ने गंगा को बिलकुल स्वच्छ बनाया था। इंसानों ने गंगा को प्रदूषित कर दिया। हरिद्वार में बह रही गंगा का पानी पीने से इंसान रोग मुक्त हो जाता है जबकि कानपुर में गंगा का पानी पीने से बीमारी हो जाती है। यह इंसान का ही किया धरा है। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई बेहद जरुरी है। इसमें मुसलमान वजू करके नमाज पढ़ता है तो ¨हदू स्नान कर पुण्य कमाता है।

झगड़े से खुश नहीं होती भारतमाता

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि बच्चों के झगड़े से भारतमाता कभी खुश नहीं होती। आपसी एकता होगी तभी देश में विकास की धारा बहेगी। किसी भी परिस्थिति में शिक्षा हासिल करनी चाहिए। तालीम ही अच्छी और खराब चीजों की पहचान कराती है। मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के काम काज के सवाल पर मौलाना ने कहा कि बोर्ड में बुजुर्गो को अब नजरअंदाज किया जा रहा है।

पढ़ें : लव जेहाद के बारे में हिंदू लड़कियों को दें जानकारियां : भागवत

पढ़ें : लव और जेहाद दोनों पाक लफ्ज : आजम